-
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी दुनियाभर में चर्चा में छाई हुई है। 12 जुलाई को हुई इस शादी में दुनियाभर से खास मेहमान पहुंचे थे। इस शादी में मुकेश अंबानी ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया है। (PTI Photo)
-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी की शादी पर होने वाले खर्च का अनुमान लगभग 5,000 करोड़ रुपये है, जो मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति का सिर्फ 0.5 प्रतिशत है। (Photo: REUTERS)
-
हालांकि, शादी में इतना खर्च करने के बावजूद भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति घटने की बजाय बढ़ गई है। (PTI Photo)
-
दरअसल, हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में एक फीसदी से अधिक तेजी आई है। इससे अंबानी की नेटवर्थ में भी तेजी देखने को मिली। (PTI Photo)
-
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को 1.21 अरब डॉलर यानी करीब 10,100 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। (PTI Photo)
-
इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 121 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 24.2 अरब डॉलर की तेजी आई है। (PTI Photo)
-
बात करें मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की तो वह फाइनली अपने प्यार राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसके बाद 13 जुलाई यानी की आज आशीर्वाद समारोह होगा। वहीं 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी कि वेडिंग रिसेप्शन होगा।
(यह भी पढ़ें: बेटे अनंत की शादी में नीता अंबानी ने रचाई अनोखी मेहंदी, पति के अलावा लिखवाए इन 10 लोगों के भी नाम)
