नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथी बोको हराम ने हमला किया है। अधिकारियों ने बताया कि बोको हराम के ताजा हमले में 45 लोगों की मौत हो गयी। (Photo-Agency) अधिकारियों के अनुसार दलोरी गांव और उसके पास स्थित दो शिविरों पर शनिवार रात हमला किया गया। हमले में दर्जनों लाशें जल गयी और कई पशु भी मौता का शिकार हुए। (Photo-Agency) गांव से 10 किलोमीटर दूर स्थित माईदुगुरी शहर में भी इस गांव में उठती आग की लपटें देखी गईं। (Photo-Agency) हमले में बचने वाले कुछ अन्य लोगों का कहना था कि गई घंटों तक गोलीबारी चलती रही और गांव का शायद ही कोई कोना हो जो हमले में अछूता रहा हो। लोगों के अनुसार इस दौरान आत्मघाती हमले भी किए गए। (Photo-Agency) यह स्थान बोको हराम के जन्मस्थान मैदुगुरी से केवल पांच किलोमीटर की दूरी पर है। हमले में बचे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने आग में जलते बच्चों की चीखें सुनीं। (Photo-Agency)
