-
टि्वटर पर एक्टिव रहने वाले दुनियाभर के नेताओं की सूची जारी की गई है। इसके अनुसार सुषमा स्वराज दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला नेता हैं। बुरसोन मारस्टेलर की ओर से जारी '2016 टि्वप्लोमेसी' में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा दुनिया के सबसे फॉलो किए जाने नेता हैं। टॉप-10 की सूची में अमेरिका और भारत के तीन-तीन अकाउंट हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ इंडिया और सुषमा स्वराज इस सूची में हैं। पीएमओ इंडिया और सुषमा स्वराज पहली बार टॉप-10 में आई हैं।
-
इस सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा नंबर वन पर हैं। उनके 75 मिलियन फॉलोअर हैं। ओबामा फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और गूगल प्लस पर भी टॉप पर हैं। (Photo: Facebook)
-
पोप फ्रांसिस दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लीडर है। उनके 28 मिलियन फॉलोअर हैं। उनका ट्विटर अकाउंट 9 भाषाओं में हैं। (Photo: Twitter)
-
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टि्वटर पर दुनिया के तीसरे सबसे फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। उनके 20.40 मिलियन के करीब फॉलोअर हैं। पिछले साल भी वे तीसरे पायदान पर ही थे। उस समय उनके 6 मिलियन फॉलोअर थे। (File Photo)
-
चौथे नंबर पर भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय का टि्वटर अकाउंट है। पीएमओ इंडिया के 11.50 मिलियन फॉलोअर हैं। पीएमओ इंडिया का अकाउंट पिछले साल तक टॉप-10 से बाहर था (Photo: Screenshot)
-
अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय व्हाइट हाउस पांचवें नंबर पर है। इस पर 10.50 मिलियन फॉलोअर हैं। (Photo: Screenshot)
-
छठे पायदान पर तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तायिप एर्डोगन हैं। उनके 8.44 मिलियन फॉलोअर हैं। (Photo: Twitter)
-
बराक ओबामा का निजी अकाउंट भी टि्वटर पर है। उनके 8.05 मिलियन फॉलोअर हैं। उनका निजी अकाउंट अगस्त 2013 में बनाया गया था।
-
संयुक्त अरब अमीरात के शासक शेख मोहम्मद आठवें नंबर पर है। उनके 6.26 मिलियन फॉलोअर हैं। (Photo: Facebook)
-
मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो नौवें पायदान पर हैं। उनके 5.37 मिलियन फॉलोअर हैं। (Photo: Twitter)
-
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज टॉप-10 लिस्ट में शामिल हो गई हैं। उन्हें 5.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वे सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला नेता है। उनके बाद जॉर्डन की क्वीन रानिया है। जिनके 4.7 मिलियन फॉलोअर हैं। (Photo: Screendhot)
