-

नाश्ता जितना पोषक तत्वों से भरपूर होता शरीर उतना ही अधिक स्वस्थ रहेगा। जग्गी वासुदेव जिन्हें लोग सद्गुरु के नाम से जानते हैं। अध्यात्म के अलावा वह लोगों को ऐसे भोजन के सेवन की सलाह देते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं। उनके अनुसार सुबह के वक्त कुछ फूड्स के सेवन से लंबे समय तक स्वस्थ रहा जा सकता है। सद्गुरु इसे योगियों वाला नाश्ता बताते हैं। आइए जानते हैं: (Photo: Sadhguru/FB)
-
1- चेरी टमाटर
सेहत के लिए चेरी टमाटर बेहद ही फायदेमंद है। ये मिनरल्स, कैल्शियम, मैगनीज, फास्फोरस और पोटेशियम से भरपूर होता है। (Photo: Unsplash) -
फायदे
चेरी टमाटर फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में प्रभावशाली है। साथ ही अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाने में भी मदद करता है। दिल की स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। (Photo: Unsplash) -
2- अरुगुला स्प्राउट्स
अरुगुला स्प्राउट्स एक हरी पत्तेदार सब्जी है। इसकी पत्तियां काफी छोटी होती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं। (Photo: Unsplash) -
फायदे
इसमें कैंसर से बचाव करने वाले गुण होते हैं। आंखों और हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और लिवर को खराब होने से बचाने में मदद करता है। (Photo: Unsplash) -
3- खीरा
सद्गुरु के अनुसार पानी पीने के अलावा ऐसे फूड्स का सेवन जरूरी होता है जो पानी से भरपूर होते हैं। क्योंकि, ऐसे फूड्स में कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं और खीरा इनमें से एक है। (Photo: Unsplash) अंडे को उबालने के बाद ठंडे पानी में डालना चाहिए या नहीं? एक दिन में कितना खाएं -
फायदे
खीरा शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। ये हड्डियां को मजबूत बनाता है। खीरा में विटामिन के अच्छी मात्रा में होता है जो पेट का स्वास्थ्य अच्छा रखता है। खून में शुगर को मेंटेन रखता है और वजन को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। खीरा में पाए जाने वाला प्रोटीन काफी हद तक कैंसर से बचाव करने में मदद कर सकता है। साथ ही दिल को भी हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है। (Photo: Unsplash) -
4- मूंगफली, बादाम और अखरोट
सद्गुरु के अनुसार मूंगफली, बादाम और अखरोट को भिगोकर और छीलकर सेवन करना चाहिए। छिलके के साथ इनके जहरीले तत्व निकल जाते हैं। ये पोषक तत्व और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। (Photo: Freepik) -
फायदे
ये नट्स दिल की बीमारी का खतरा कम करते हैं, ब्लड शुगर को मेंटेन रखने और पूरे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) -
5- नीम और हल्दी
नीम और हल्दी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बी के बेहतरीन स्रोत होते हैं। हल्दी में करक्यूमिन होता है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। (Photo: Freepik) कमजोर होकर झड़ रहे हैं बाल? इन विटामिन्स की कमी से हो सकता है गंजापन -
फायदे
हल्दी का करक्यूमिन गुण शरीर से सूजन को कम करने में मदद करते हैं। हल्दी और नीम के सेवन से आंतों की सफाई अच्छे से होती है। (Photo: Freepik) -
6- काले तिल
काले तिल आयरन, कॉपर, जिंक, विटामिन बी, फोलेट, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन सोर्स होते हैं। (Photo: Unsplash) -
फायदे
भुने हुए काले तिल का सेवन कार्टिलेज और हड्डियों के जोड़ें के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। दिल को हेल्दी रखते हैं। सर्दियों में इसके सेवन से लाभ अधिक मिलता है। ये त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी है। आयरन की कमी को भी ये दूर कर सकता है। (Photo: Pexels) -
7- बेरीज और अनार
सद्गुरु के अनुसार बेरीज और अनार का सेवन हर किसी को करना चाहिए। इन दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। (Photo: Freepik) -
फायदे
ये डीएनए डैमेज को कम करने, उम्र बढ़ने से होने वाले नुकसान और रोगों से बचाने में मदद करता है। साथ ही कैंसर से भी बचाने में मदद कर सकता है। (Photo: Freepik) -
8- मूंग और अंकुरित मेथी
अंकुरित मेथी और मंगू प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स के अच्छे स्रोत होते हैं। (Photo: Unsplash) -
फायदे
अंकुरित मेथी और मूंग में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो खून को साफ करने में मदद कर सकते हैं। बाल और नाखूनों के लिए भी लाभकारी हैं। ब्लड प्रेशर को कम करने, ब्लड शुगर के स्तर को कम करने और सूजन को भी कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये दोनों ब्रेन हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। (Photo: Unsplash) दिमाग, लिवर और किडनी में कितनी देर में पहुंचता है पानी, जानें हाइड्रेशन की पूरी वैज्ञानिक प्रक्रिया