-
पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस आजकल आम हो गई हैं। ये सभी समस्याएं हैं बहुत परेशानी पैदा कर सकती हैं। इन समस्याओं के लिए अक्सर लोग दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन योगासन इन समस्याओं से निजात पाने का एक प्राकृतिक और रामबाण इलाज हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जो कब्ज, एसिडिटी और गैस से राहत दिलाने में कारगर हैं।
-
Wind Relieving Pose
यह योगासन पेट की गैस और कब्ज के लिए सबसे प्रभावी आसनों में से एक है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटें, फिर एक घुटने को मोड़कर छाती की ओर लाएं और दोनों हाथों से पकड़े रहें। कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें और फिर दूसरी तरफ से दोहराएं। -
Seated Forward Bend
यह योगासन पाचन में सुधार करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। ये आसन करने के लिए बैठकर पैरों को आगे की ओर फैलाएं, हाथों से पैरों को पकड़ें और सिर को घुटनों के पास लाएं। धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें, सांस लें और इस स्थिति में 20-30 सेकंड तक बने रहें। -
Child’s Pose
यह आसन पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और पाचन को सुधारता है। इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठकर अपने शरीर को आगे की ओर झुकाएं और माथे को जमीन पर लगाएं। अपनी बाहों को आगे की ओर फैलाएं और गहरी सांसें लें। -
Bow Pose
यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और गैस को निकालने में मदद करता है। पेट के बल लेटकर अपने पैरों को मोड़ें और हाथों से एड़ियों को पकड़ें। अपने शरीर को धनुष की तरह ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें। -
Bridge Pose
इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटें, घुटनों को मोड़ें और पैरों को कूल्हों की चौड़ाई पर रखें। हाथों को शरीर के बगल में रखें। सांस लेते हुए कूल्हों को उठाएं और छाती को ऊंचा करें। 30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें, फिर धीरे-धीरे वापस आएं। -
Supine Spinal Twist Pose
यह आसन पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और पेट की गैस और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटें, घुटनों को मोड़ें और उन्हें एक ओर झुकाएं। विपरीत दिशा में सिर मोड़ें। 30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें, फिर दूसरी ओर दोहराएं। -
Happy Baby Pose
यह योगासन पेट की मांसपेशियों को सही से काम करने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। इसे करने के लिए पहले पीठ के बल लेट जाएं। घुटनों को मोड़ें और पैरों को हवा में उठाएं। हाथों से पैरों के तलवों को पकड़ें। धीरे-धीरे घुटनों को छाती की तरफ लाएं। सांस छोड़ते हुए, जांघों को फर्श की तरफ खींचें और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें और गहरी सांस लें। धीरे-धीरे पैरों को वापस नीचे लाएं और आराम करें। -
Raised Leg Pose
यह योगासन पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और कब्ज को दूर करता है। पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को सीधा ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें। फिर धीरे-धीरे पैरों को नीचे लाएं।
(Photos Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: Fatty Liver को डिटॉक्स करते हैं ये फ्रूट्स, आज से ही करें डाइट में शामिल)
