-
योग न सिर्फ शारीरिक बल्कि आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का एक साधन है। खासकर अध्यात्म के मार्ग पर चलना है तो ये योग के बिना अधूरा है। योग के माध्यम से व्यक्ति गहरे आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकता है। (Photo: Freepik)
-
योग, ध्यान और प्राणायाम मन को शांत करते हैं। यह मानसिक तनाव, चिंता और नकारात्मक भावनाओं को कम करता है जिससे आपके भीतर शांति का अनुभव होता है। नियमित योग अभ्यास से जीवन में संतुलन और सामंजस्य स्थापित करने में मदद मिलती है। (Photo: Freepik)
-
धर्म के मार्ग पर चलने वालों के लिए योग बेहद जरूरी है। यहां वो 10 आसन बताए गए हैं जो मन को शुद्ध करने के साथ ही तन को भी दुरुस्त रखते हैं। (Photo: unsplash)
-
1- अनुलोम विलोम प्राणायाम अनुलोम विलोम प्राणायाम मानसिक संतुलन के साथ ही मन को शांति प्रदान करता है। यह नासिकाओं के माध्यम से श्वास लेने और छोड़ने की प्रक्रिया है।
-
2- कपालभाति कपालभाति शुद्धि और ऊर्जा को बढ़ावा देने वाला प्राणायाम है। नियमित कपालभाति करन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद मिलती और पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही ये हार्ट के लिए भी फायदेमंद है। (Photo: Pexels)
-
3- भ्रामरी प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम की मदद से तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है। साथ ही नियमित इसे करने से मनासिक शांति भी मिलती है। (Photo: Freepik)
-
4- भुजंगासन भुजंगासन पेट की चर्बी को कम करने के साथ ही कमर दर्द की समस्या से भी राहत दिलाता है। इसके साथ ही नियमित इस योग के करने से मानसिक शांति मिलती है। (Photo: Pexels)
-
5- सेतुबंधासन सेतुबंधासन को ब्रिज पोज भी कहते हैं। ये न सिर्फ शारीरिक बल्कि दिमाग के लिए भी लाभदायक है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा, कमर, पीठ दर्द से लेकर अन्य कई सारी समस्याओं में भी ये लाभ पहुंचाता है। (Photo: Pexels)
-
6- उत्तानासन उत्तानासन शरीर के नीचले हिस्से को मजबूत करता है। मसल्स की टेंशन दूर होने के साथ ही तनाव भी कम हो सकता है। ये पूरे दिमाग को दुरुस्त रखने में मदद करता है। (Photo: Pexels)
-
7- बालासन बालासन को चाइल्ड पोज भी कहते हैं। ये योग मन को शांत और स्थिर रखने में मदद करता है। (Photo: Pexels) सुबह में कौन से 8 योगासन जरूर करने चाहिए, जानें इनके फायदे