May 16, 2025

सुबह में कौन से 8 योगासन जरूर करने चाहिए, जानें इनके फायदे

Vivek Yadav

प्राचीन समय से ही योग लोगों की जिंदगी का हिस्सा रहा है। योग के जरिए शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से स्वस्थ रहा जा सकता है।

आइए जानते हैं सुबह के वक्त कौन से आठ योग जरूर करने चाहिए और इनके क्या-क्या फायदे हैं।

ताड़ासन

नियमित ताड़ासन करने पैरों, पेट और ग्लूट्स को मजबूती मिलती है।

उत्कटासन

इसे चेयर पोज भी कहते हैं। य आसन पैरों और कोर को मजबूत करता है, साथ ही कूल्हों और पीठ के लिए भी काफी लाभदायक है।

अधो मुख श्वानासन

अधो मुख श्वानासन पूरे शरीर स्ट्रेच करता है। इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है साथ ही शरीर के ऊपरी हिस्से और पैरों को मजबूती मिलती है।

कोबरा मुद्रा (भुजंगासन)

कोबरा मुद्रा पीठ और रीढ़ को मजबूत करता है। इसके अलावा ये पेट की मांसपेशियों को टोन करता है और पाचन में भी सुधार करता है।

बालासन

जिन लोगों को तनाव की समस्या रहती है उन्हें बालासन जरूर करना चाहिए। ये तनाव को कम करने के साथ ही पीठ और कूल्हों को भी मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही इस योग से तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

वृक्षासन

संतुलन में सुधार करने के साथ ही पैर और कोर की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इस आसन को नियमित करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी सही ढंग से काम करता है।

वीरभद्रासन

पैरों, कोर और कंधों को मजबूती मिलती है। साथ ही संतुलन बनता है और सहनशक्ति को बढ़ावा मिलता है।

पश्चिमोत्तानासन

रीढ़, हैमस्ट्रिंग और पीठ की मांसपेशियों को मजबूती मिलने के साथ ही पाचन में सुधार होता है और तनाव भी कम होता है।

अच्छी सेहत के लिए हरा सेब खाएं या फिर लाल सेब