• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. yoga asanas and pranayama to boost immunity and stay healthy during monsoon

ये 10 योगासन और प्राणायाम, मानसून में रखेंगे आपको स्वस्थ और ऊर्जावान

Yoga Asanas and Pranayama for Monsoon: बरसात के मौसम में स्वस्थ रहना ज़रूरी है, क्यूंकि इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में योगासन और प्राणायाम का अभ्यास आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद कर सकता है।

By: Archana Keshri
July 14, 2024 16:51 IST
हमें फॉलो करें
  • Monsoon health tips
    1/11

    मानसून का मौसम अपने साथ नमी, ठंडक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां लेकर आता है। इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए योगासन और प्राणायाम अत्यंत लाभकारी होते हैं। यहां हम आपको 10 ऐसे योगासन और प्राणायाम के बारे में बता रहे हैं जो मानसून में आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेंगे।

  • 2/11

    कपालभाति प्राणायाम
    कपालभाति प्राणायाम से रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह प्राणायाम शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और श्वास तंत्र को मजबूत करता है। यह मानसून में श्वास संबंधी समस्याओं और एलर्जी से बचाने में सहायक है। इसके नियमित अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पाचन तंत्र सुधरता है।

  • 3/11

    नाड़ी शोधन प्राणायाम
    नाड़ी शोधन प्राणायाम नाक के माध्यम से श्वास लेने और छोड़ने पर आधारित है। इसे अनुलोम विलोम प्राणायाम भी कहा जाता है। यह मानसिक शांति प्रदान करता है और तनाव को कम करता है। मानसून में श्वसन तंत्र को साफ रखने और फेफड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

  • 4/11

    अधो मुख श्वानासन
    अधो मुख श्वानासन शरीर की रक्त संचार को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को सुधरता है। इस आसन के करने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे बालों की झड़ने की समस्या को भी रोका जा सकता है। ये आसन मस्तिष्क, आंखों और सिर के अन्य हिस्सों के कार्यों के लिए भी बेहतर है।

  • 5/11

    सेतुबंधासन
    सेतुबंधासन पीठ और गर्दन को मजबूत करता है और थकान को कम करता है। यह आसन दिल और फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है, जिससे मानसून में श्वास संबंधी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।

  • 6/11

    भुजंगासन
    भुजंगासन पेट को टोन करने और रीढ़ को मजबूत करने में मदद कर सकता है। ये कोर मसल्स को मजबूत करने के साथ ब्लड फ्लो को भी सुधारता है। साथ ही यह आसन श्वास समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है।

  • 7/11

    नौकासन
    नौकासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और पाचन तंत्र को सुधरता है। यह आसन पेट की चर्बी को कम करने और मानसून में पाचन समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है।

  • 8/11

    शलभासन
    शलभासन रीढ़, गर्दन, छाती और कंधों को मजबूत बनाता है और फेफड़ों के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखता है। यह आसन पाचन तंत्र को सुधारता है और शरीर की लचक को बढ़ाता है।

  • 9/11

    मत्स्यासन
    मत्स्यासन से पूरा शरीर मजबूत बनता है। यह आसन लचीलापन और मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाने वाला आसन है। ये कोर को मजबूत और ब्लड फ्लो सुधार सकता है। ये आसन तनाव और मानसून में श्वास संबंधी रोगों से बचाने में सहायक है।

  • 10/11

    जानु शीर्षासन
    ये आसन पेट के भीतरी अंगों और मसल्स पर अद्भुद प्रभाव डालता है। ये बॉडी वेट को कम करके ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, ये आसन पाचन तंत्र को सुधारता है और तनाव को कम करता है।

  • 11/11

    सर्वांगासन
    सर्वांगासन करना हमारे हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इस योगासन को करने से हार्ट तक ब्लड और ऑक्सीजन का प्रवाह ठीक से हो पाता है। यह नसों को खोलने और हार्ट हेल्थ को बूस्ट करने में मदद करता है। इस योगासन का अभ्यास करने से हृदय संबंधी रोग कम होते हैं।
    (Photos Source: Pexels and Freepik)
    (यह भी पढ़ें: कब्ज, एसिडिटी और गैस का रामबाण इलाज है ये 8 योगासन, मिलती है तुरंत राहत)

TOPICS
Monsoon
Yoga
Yoga benefit
yoga exercise
अपडेट
जनसत्ता साहित्य: सूरज-चांद की पारी और बंटी की समझदारी, जिम्मेदारी का उजला पाठ
NEET UG 2026 Syllabus released: नीट यूजी सिलेबस neet.nta.nic.in पर जारी, यहां चेक करें डाउनलोड लिंक, एग्जाम अपडेट और संभावित परीक्षा तारीखें
फूड डिलीवरी के चक्कर में ‘मौत’ से सामना! चलती ट्रेन से उतरते वक्त मुंह के बल गिरा एजेंट; वायरल वीडियो ने छेड़ी बड़ी बहस
200 साल बाद इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, मकर संक्रांति बाद बनेगा पावरफुल पंचग्रही योग, अचानक धनलाभ के योग
Nupur Sanon Stebin Ben Wedding: नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने क्रिश्चियन रिवाज से रचाई शादी, बहन कृति ने लूटी लाइमलाइट
IND vs NZ 1st ODI Today Match: पंत की जगह ध्रुव जुरेल वनडे टीम में, भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे
600 अकाउंट डिलीट, 3500 पोस्ट ब्लॉक… Grok विवाद के बाद एक्शन में मस्क
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
IND vs NZ: पंत की जगह वनडे टीम में ध्रुव जुरेल को किया गया शामिल, विजय हजारे के 7 मैचों में ठोके 558 रन
सोमनाथ का गौरव, सनातन का पर्व और 108 घोड़े… शौर्य यात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी
Fixed Deposit Interest Rate: इन बैंकों की FD पर मिल रहा 7 फीसदी से ज्यादा रिटर्न, चेक करें लिस्ट
जनसत्ता साहित्य: स्मृतियों से सेवा तक का एक अनकहा सफर – कहानी आगमन
फोटो गैलरी
8 Photos
इन फिल्मों को देखने के बाद कहेंगे काश नहीं देखी होती, दिमाग पर छोड़ती हैं ऐसा असर दोबारा देखने की नहीं जुटा पाएंगे हिम्मत
2 days agoJanuary 9, 2026
8 Photos
बात-बात पर बच्चों डांटते हैं तो संभल जाएं? सेहत और दिमाग पर पड़ता है ये असर
2 days agoJanuary 9, 2026
11 Photos
सोना, तांबा और यूरेनियम के अलावा और क्या-क्या उगलती है ईरान की धरती, इन खनिजों का है भंडार
2 days agoJanuary 9, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US