-
नंगे पांव चलना सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। अगर नियमित कुछ देर तक नंगे पांव चलते हैं तो कई सारी समस्याओं से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके फायदे: (Photo: Unsplash)
-
तनाव और चिंता में कमी नंगे पांव चलने से शरीर और धरती के बीच सीधा संपर्क बनता है, जिससे तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) कम होता है। नियमित कुछ देर तक नंगे पांव टहलने से मन को शांति और चिंता से मुक्ति मिल सकती है। (Photo: Unsplash)
-
रक्त संचार में सुधार
नंगे पांव चलने से पैरों की मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं जिसके चलते रक्त संचार बेहतर ढंग से काम करता है। साथ ही ये थकान को कम कर शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करने में मदद करता है। (Photo: Unsplash) -
नींद में सुधार
जब नंगे पांव टहलते हैं तो शरीर का शरीर का जैविक ताल यानी सर्कैडियन रिदम संतुलित होता है। इसके चलते नींद की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती उन्हें नंगे पांव जरूर टहलना चाहिए। (Photo: Unsplash) -
दर्द और सूजन में कमी
जब नंगे पांव चलते हैं तो इससे शरीर में इलेक्ट्रॉन का प्रवाह होता है। ये सूजन को कम करने में मदद तो करता ही है साथ ही पुराने दर्द से राहत भी मिल सकता है। (Photo: Unsplash) -
मजबूत होंगी पैरों की मांसपेशियां
जिन लोगों को फ्लैट फीट की समस्या है उन्हें नंगे पांव जरूर टहलना चाहिए। दरअसल, नंगे पांव चलने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और साथ ही पैरों का प्राकृतिक आकार बना रहता है। (Photo: Unsplash) -
मजबूत होती है रोग-प्रतिरोधक क्षमता
जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर है उन्हें सुबह के वक्त नंगे पैर जरूर टहलना चाहिए। इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होता है। (Photo: Unsplash) -
मानसिक स्वास्थ्य
नंगे पैर चलना पूरे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। दरअसल, जब आप प्रकृति से जुड़ते हैं तो यह दिमाग को तरोताजा करता है, जिससे एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक स्पष्टता मिलती है। (Photo: Unsplash) -
कब टहलना चाहिए?
टहलने के लिए सबसे उत्तम समय सुबह का माना गया है। अगर सुबह में समय नहीं है तो फिर शाम को भी घास, मिट्टी या फिर रेत पर टहल सकते हैं। (Photo: Unsplash) -
कितनी देर टहलना चाहिए
बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित सुबह या फिर शाम को 15 से 20 मिनट नंगे पांव चलने से ये स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। (Photo: Unsplash) सिर्फ एक कप दालचीनी की चाय दिल से दिमाग तक के लिए है फायदेमंद, दूर कर सकती है ये बीमारियां