-
काशी, बनारस या फिर वाराणसी कहो सब एक ही नाम है। बनारस को धार्मिक राजधानी, भगवान शिव की नगर, ज्ञान नगरी और दीपों का शहर भी कहा जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार इस शहर को भगवान शंकर ने ही बसाया था। (Photo: Pexels)
-
कहते हैं कि दुनिया में एक सूर्योदय होता है लेकिन बनारस में दो उदय होता है। सूर्योदय के साथ ज्ञानोदय भी होता है। हिंदू धर्म के मान्यताओं के अनुसार काशी को दुनिया का सबसे प्राचीन शहर बताया गया है और साथ ये भी मान्यता है कि ये शहर भगवान शंकर के त्रिशूल पर टिका है। (Photo: Pexels)
-
देवताओं के इस शहर में कई चीजें काफी मशहूर हैं। बनारसी साड़ी, बनारसी पान से लेकर खानपान तक दुनिया भर में मशहूर है। सर्दियां आते ही बनारस की गलियों में कई मिठाइयों भी दस्तक देती हैं। आज जानते हैं ठंड के मौसम में बनारसी कौन-कौन सी मिठाइयां खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही एक मिठाई तो सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी फेवरेट है। (Photo: Pexels)
-
बनारसी कलाकंद
बनारसी कलाकंद बेहद ही खास होती है। दही वाले दूध और मीठे दूध के मिक्सचर से तैयार की गई यह मिठाई काफी नरम और दानेदार होती है। इसका स्वाद इलायची, बारीक पिस्ता के टुकड़े और केसर और भी बढ़ा देते हैं। (Photo: SMB Sweet House/FB) -
सोहन हलवा
बनारस की मशहूर मिठाइयों में से एक सोहन हलवा भी है जिसे आटे, दूध, चीनी और घी में मिलाकर बनाया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बादाम, पिस्ता और इलायची भी मिलाया जाता है। (Photo: Pexels) -
पेड़ा
भला बनारसी पेड़ा को कैसे भूल सकते हैं। लड्डू के अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर में पेड़ा भी चढ़ाया जाता है जो अपने स्वाद के लिए मशहूर है। इसके साथ ही संकट मोचन मंदिर में भी देसी घी के बने लड्डू के अलावा पेड़ा चढ़ाया जाता है। (Photo: Pexels) क्या काशी से गंगाजल और गीली मिट्टी लाने से पाप चढ़ता है? जानें क्यों नहीं लाना चाहिए -
मलइयो
बनारस की सबसे खास मिठाई जो शायद पूरी दुनिया में कहीं और नहीं बनती है। मलइयो जो सिर्फ सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है। यही खास मिठाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी काफी पसंद है। (Photo: Aap Banarasi Hain/FB) -
मगदल
मूंग की धुली दाल, घी, चीनी और पिस्ता मिलाकर तैयार किया गया मगदल भी बनारस में खूब मशहूर है। (Photo: Ksheer Sagar/Insta) -
केसर दूध
ठंड के मौसम में बनारस की गलियों और चौराहों पर केसर वाला दूध बिकना आम है। बड़ी-बड़ी कढ़ाई में खौलते हुए दूध को कुल्हड़ में डालकर परोसा जाता है। (Photo: Aap Banarasi Hain/FB) -
रसगुल्ला और राजभोग
बनारस में शायद ही कोई ऐसी मिठाई की दुकान हो जिसके पास रसगुल्ला और राजभोग न मिले। रसगुल्ला सफेद रंग का होता है तो वहीं राजभोग पीले रंग का होता है जो अपने स्वाद के लिए मशहूर है। (Photo: Pexels) -
देसी घी का लड्डू
देसी घी का लड्डू भी बनारस में खूब मशहूर है खासकर संकट मोचन हनुमान मंदिर के लड्डू। दरअसल, मंदिर परिसर में दुकान है जहां पर देसी घी के लड्डू मिलते हैं। हालांकि, बाहर में भी मिठाई की दुकानों पर देसी घी के लड्डू मिल जाएंगे। (Photo: Pexels) -
खीर कदम
बनारस का खीर कदम भी खूब मशहूर है। ये अपने अलग स्वाद के लिए जाना जाता है। (Photo: Ksheer Sagar/Insta) -
रसमलाई
शायद ही कोई बनारसी हो जिसने रसमलाई नहीं खाई हो। रसमलाई भी इन मिठाइयों की तरह बनारस की तंग गलियों से लेकर चौराहे तक पर आसानी से मिल जाएगी। (Photo: Ksheer Sagar/Insta) किस देश की मिठाई है जलेबी, कैसे पहुंची भारत? कहां पर लोग मछली के साथ खाते हैं जलेबी?
