• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. take just 10 minutes out of your busy schedule for these two easy yoga poses you get these 4 benefits each

अपने बिजी शेड्यूल में से इन दो आसान योग के लिए निकाल लें सिर्फ 10 मिनट, मिलते हैं ये 4-4 फायदे

Cat Pose and Child Pose benefits: कुछ योग ऐसे हैं जो करने में बेहद आसान हैं और इनके फायदे भी कई हैं। यह दो पोज पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इन्हें करने के लिए सिर्फ 10 मिनट का समय लगेगा।

By: Vivek Yadav
Updated: December 10, 2025 12:10 IST
हमें फॉलो करें
  • Child’s Pose benefits
    1/13

    आधुनिक युग में लोगों के पास खुद के लिए समय नहीं है। कम के चक्कर में लोग अपने ऊपर ध्यान देना भूल जाते हैं। शरीर जब कम एक्टिव रहता है तो कई सारी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। (Photo: Freepik) लगती है ज्यादा ठंड तो शुरू कर दें ये दो योग, शरीर को रखते हैं अंदर से गर्म

  • 2/13

    प्राचीन समय से भी भारतीय खुद को फिट रखने के लिए योग करते आ रहे हैं। आज हम उन दो योगासन के बारे में बात करें जिन्हें सिर्फ 10 मिनट कर के कई सारी समस्याओं से बचा जा सकता है। यह योग शरीर को एक साथ कई सारे लाभ पहुंचाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह काफी आसान भी हैं। आईए जानते हैं: (Photo: Freepik)

  • 3/13

    1- मार्जरी आसन
    1- पीठ को कैसे पहुंचाता है लाभ
    मार्जरी आसन को कैट पोज भी कहा जाता है। यह रीढ़ की हड्डियों से लेकर पेट तक के लिए लाभकारी है। इसे करने से रीढ़ की हड्डी पर खिंचाव पड़ता है जिससे यह अधिक लचीला बनता है। साथ ही रीढ़ की हड्डी को फैलने और मजबूती मिलने में भी मदद मिलती है। (Photo: Pexels)

  • 4/13

    2- पेट के लिए कितना लाभकारी है
    मार्जरी आसन करने से पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है जिससे इसके सभी अंगों की अच्छे से मालिश हो जाती है। यह मालिश पेट के अंगों को उत्तेजित कर पाचन क्रिया को सुधार करने में मदद करता है। (Photo: Pexels) पुराने से पुराना कब्ज हो सकता है दूर, सिर्फ ये दो योग आ सकते हैं काम

  • 5/13

    3- फेफड़ों को रखता है दुरुस्त
    मार्जरी आसन जब करते हैं तो इसमें लंबी और गहरी सांस लेना पड़ता है जो फेफड़ों को अच्छे से फैलने में मदद करते हैं। इसके चलते पूरे शरीर में ऑक्सीजन अधिक मात्रा में पहुंचती है और रक्त संचार बेहतर होता है। (Photo: Pexels)

  • 6/13

    4- अन्य फायदे
    मार्जरी आसन को करने से पेट की चर्बी भी कम हो सकती है। साथ ही यह तनाव को भी दूर करने में मदद कर सकता है। इसे करने से कंधे और कलाई दोनों को भी मजबूती मिलती है। (Photo: Freepik)

  • 7/13

    करने का सही तरीका
    इसके करने के लिए चारों हाथ-पैरों पर आ जाएं बिल्ली की तरह। कलाई सीधे कंधों के नीचे और घुटने सीधे हिप्स के नीचे होने चाहिए। शरीर का वजन दोनों हाथों पर बराबर रखें और उंगलियों को फैलाकर रखें। सांस अंदर लें और अपनी पीठ को ऊपर की ओर गोल करें। ठोड़ी को सीने की तरफ ले आएं। इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे पांच मिनट या फिर अपनी क्षमता अनुसार दोहराएं। (Photo: Pexels) रोज सिर्फ पांच मिनट कर लें यह एक योग, पीठ दर्द से फेफड़ों और थायराइड तक में मिल सकता है आराम

  • 8/13

    2- चाइल्ड पोज (बालासन)
    बालासन जिसे चाइल्ड पोज कहते हैं। यह शरीर और मन को तुरंत आराम देने वाला आसन है। यह पीठ, कूल्हों, जांघों और टखनों की बेहतर स्ट्रेचिंग करने के साथ ही पीठ और कमर के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। (Photo: Pexels)

  • 9/13

    1- इन हिस्सों को मिलती है मजबूती
    बालासन को करने से रीढ़, जांघों, कूल्हों और टखनों की अच्छे से स्ट्रेचिंग होती है जिससे ये मजबूत बनते हैं। (Photo: Pexels)

  • 10/13

    2- मानसिक लाभ
    बालासन करने के लिए गहरी सांस लेने पड़ता है जिसके चलते यह मन को शांत कर थकान और चिंता को दूर करने में मदद करता है। (Photo: Freepik) लंबी उम्र से जांघों का क्या है कनेक्शन, मजबूत रखने के लिए करें ये दो योगासन

  • 11/13

    3- रक्त संचार
    बालासन मुद्रा करने से शरीर के ऊपरी हिस्से खासकर मस्तिष्क में रक्त संचार बेहतर ढंग से काम करता है। (Photo: Freepik)

  • 12/13

    4- अन्य फायदे
    इस योग को करने के पेट पर दबाव पड़ता है जिससे पाचन तंत्र सक्रिय होता है और इसे मजबूती मिलती है। साथ ही यह पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों, छाती, हैमस्ट्रिंग और कंधों से अतिरिक्त तनाव को कम कर इन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। (Photo: Unsplash)

  • 13/13

    कैसे करें
    बालासन करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं फिर दोनों टखने और एड़ियों को आपस में छुआएं। धीरे-धीरे अपने घुटनों को बाहर की तरह जितना हो सके फैलाएं। गहरी सांस लेते हुए आगे की तरफ झुकें और माथा जमीन को छुआ दें। हाथ आगे फैलाते हुए इस स्थिति में कुछ देर रुखें। नियमित रूप से पांच मिनट या फिर अपनी क्षमता अनुसार इसे करने से ये सारे लाभ मिल सकते हैं। (Photo: Freepik) क्या है मोहिनी मुद्रा, कैसे यह सरल हाथ का आसन चेहरे की चमक और आत्मविश्वास को बढ़ाता है

TOPICS
Healthy Lifestyle
Lifestyle
Yoga
Yoga benefit
yoga exercise
+ 1 More
अपडेट
Netflix पर रोमांस का जादू, 2 घंटे 45 मिनट की म्यूजिकल फिल्म बनी दर्शकों की पहली पसंद
Under 19 World Cup 2026 Points Table: भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद अंकतालिका, ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर
वोट चोरी में बीजेपी का साथ दे रहा EC… गुजरात में SIR को लेकर चुनाव आयोग पर क्यों बरसे राहुल गांधी?
‘कनाडा ने अगर चीन के साथ समझौता किया तो…’, ट्रंप ने अब कार्नी को दी धमकी
ICC किसी और टीम को बुला ले, बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप से होगा बाहर? नकवी ने दी गीदड़भभकी
यूपी दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने किया ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ का शुभारंभ, सम्मानित किए गए ‘यूपी के गौरव’
ये है बांग्लादेश के बाहर होने के बाद T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, इस ग्रुप में स्कॉटलैंड शामिल
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘पीएम मोदी संविधान को पवित्र मानते हैं’, कांग्रेस के साथ बढ़ते मतभेद के बीच बोले शशि थरूर
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान का इस दिन होगा सुपर सिक्स में सामना, टीम इंडिया का ऐसा है पूरा शेड्यूल
Border 2 नहीं देखी? पहले OTT पर देखिए ये 5 वॉर ड्रामा जो रूह तक हिला देंगी
स्वतंत्र सुरक्षा जांच, कई दौर की बातचीत, T20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को बाहर करने पर ICC ने क्या कहा?
फोटो गैलरी
10 Photos
Food Facts: खाने से जुड़े ऐसे हैरान करने वाले फैक्ट्स, जिन पर यकीन करना है मुश्किल
1 day agoJanuary 23, 2026
8 Photos
अनंत अंबानी के लिए किसने बनाई इतनी महंगी घड़ी, एक फ्रेम में दिखा पूरा वनतारा
1 day agoJanuary 23, 2026
7 Photos
आपके शरीर से जुड़े ये 6 फैक्ट सुनकर लगेगा सब झूठ है, लेकिन हैं 100% सच
1 day agoJanuary 23, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US