-

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोगों की लाइफस्टाइल बदल चुकी है। देर रात तक जागना, कम एक्सरसाइज और बाहर के खाने पर अधिक जोर देना। ये सारी आदतें कई सारी समस्याओं की जड़ बनती हैं। शुरुआत में तो पता नहीं चलता लेकिन आगे चलकर शरीर इतनी बुरी तरह से प्रभावित होता है कि ठीक होने में कई साल लग जाते हैं। कई बीमारियां तो जीवन भर के लिए रह जाती हैं। (Photo: Unsplash) कमजोर होकर झड़ रहे हैं बाल? इन विटामिन्स की कमी से हो सकता है गंजापन
-
देर रात तक जागने की आदत भी अब कॉमन होने लगती है। रात में देर से सोने से कई सारी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। आधी रात के बाद सोने से शरीर की प्राकृतिक हीलिंग प्रक्रिया बिगड़ जाती है। देर रात सोने से शरीर का डिटॉक्स, सेल रिपेयर और हार्मोन संतुलन बाधित होता है, जिसका असर आपके वजन, ब्लड शुगर और मूड तक पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं रात में 1 बजे के बाद सोने के बाद शरीर में कौन-कौन सी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। (Photo: Pexels)
-
अक्सर लोग देर रात तक मोबाइल स्क्रॉल करते हैं, वेब सीरीज देखते हैं या फिर ऑफिस का काम पूरा करते हैं। लेकिन यह आदत धीरे-धीरे शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। Photo: Unsplash)
-
नींद के लिए समय ज्यादा जरूरी
नियमित रूप से 8-9 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसमें समय का भी काफी अहम भूमिका होता है। नींद दिमाग को अगले दिन के लिए रीसेट करती है, मेमोरी को व्यवस्थित करती है और शरीर के महत्वपूर्ण कार्यों को संतुलित रखती है। Photo: Unsplash) -
नींद के दौरान शरीर का काम
रात में 9 से 10 बजे के बीच शरीर डिटॉक्स और सेल रिपेयर शुरू करता है। (Photo: Pexels) बेहतर पाचन के लिए 7 आयुर्वेदिक नुस्खे, कब्ज से गैस तक की समस्या हो सकती है दूर -
11 बजे के करीब मेलाटोनिन चरम पर होता है जिससे गहरी नींद मेटाबॉलिज्म सुधारती है। Photo: Unsplash)
-
वहीं, 12 बजे तक फैट-बर्निंग हार्मोन (HGH) सक्रिय होने लगते हैं जिससे चर्बी कम होती है। Photo: Unsplash)
-
1 से 2 बजे के बीच अगर जाग रहे हैं तो लिवर डिटॉक्स प्रक्रिया धीमा हो जाता है। Photo: Unsplash)
-
3 बजे के बाद नींद हल्की होने लगती है और हीलिंग प्रोसेस कम हो जाती है। यानी देर रात सोना शरीर की प्राकृतिक मरम्मत को रोक देता है। (Photo: Freepik)
-
देर से सोने के नुकसान
देर रात सोने वालों को सबसे अधिक खतरा हार्मोनल असंतुलन, वजन बढ़ना या घटने में दिक्कत, ब्लड शुगर का बिगड़ना, चिड़चिड़ापन और तनाव का रहता है। (Photo: Freepik) -
जल्दी सोने के लिए अपनाएं ये तरीके
रात में 10 बजे से पहले सो जाएं। अगर 9 बजे से पहले सो जाते हैं तो शरीर के लिए और भी अच्छा है। वहीं, शाम को 4 बजे के बाद कैफीन न लें। सोने से 1-2 घंटे पहले स्क्रीन बंद कर दें। इसके अलावा केला, ड्राई फ्रूट्स और पालक जैसे मैग्नीशियम युक्त भोजन को अपनी डाइट में शामिल करें। Photo: Unsplash) 1 किलो चर्बी कम करने के लिए रोज कितना वॉक करना चाहिए? कितने दिन में हो सकता है कम