-
सर्दियों के मौसम में लोग ठंड से बचने के लिए कई चीजों का सेवन करते हैं। इस मौसम में लोग जूस भी खूब पीते हैं। लेकिन ज्यादातर जूस शरीर को गर्म रखने के बजाय तापमान को कम कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सा जूस सबसे अधिक फायदेमंद होता है। (Photo: Freepik) क्या विटामिन B12 की कमी से फैटी लिवर हो सकता है? बेहद सामान्य होते हैं इसके लक्षण
-
सर्दियों के मौसम में आंवले के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आंवले में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं और कई सारे रोगों से छुटकारा दिलाने में मदद भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं और इसके लाभ: (Photo: Pexels)
-
आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। एक आंवले में संतरे से 20 गुना अधिक विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। (Photo: Freepik)
-
कैसे बनाएं
दो आंवला में थोड़ा सा अदरक मिलाकर मिक्सी में आधा गिलास पानी डालकर पीस लें और फिर से छान लें। इसमें नींबू डालकर सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है। (Photo: Freepik) शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं ब्रेकफास्ट को लेकर ये 7 गलतियां, सुबह इतने बजने तक कर लेना चाहिए नाश्ता -
कब पीना चाहिए
वैसे तो कभी भी पी सकते हैं लेकिन आयुर्वेद के अनुसार आंवला का जूस सुबह खाली पेट पीने से ज्यादा लाभ मिलते हैं। सिर्फ 15 दिनों तक इस जूस के सेवन से कई सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं। (Photo: Freepik) -
पाचन तंत्र
आंवला जूस के सेवन से पाचन तंत्र को मजबूती मिल सकती है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है जो कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या को खत्म कर आंतों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। (Photo: Freepik) -
बाल और त्वचा
एंटीऑक्सीडेंट और कई विटामिन से भरपूर आंवला के ये गुण बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। साथ ही चेहरे को प्राकृतिक निखार भी मिल सकता है और झुर्रियों दूर हो सकती हैं। (Photo: Freepik) ठंड के असर को कम कर शरीर में गर्मी बढ़ाता है यह फूड, ये 10 फायदे भी होते हैं -
वजन
जिनका वजन बढ़ा हुआ है उनके लिए आंवला जूस लाभकारी साबित हो सकता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। (Photo: Freepik) -
ब्लड शुगर
आंवला जूस डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण बताया गया है। नियमित रूप से इसके सेवन से कुछ ही दिनों में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आ सकता है। (Photo: Freepik) -
इसके अलावा यह हार्ट, आंखों की रोशनी बढ़ाने और मस्तिष्क के विकास में भी आंवला काफी लाभकारी बताया गया है। (Photo: Freepik) सर्दियों में हर दिन क्यों पीनी चाहिए दालचीनी चाय, इन लोगों के लिए औषधि से कम नहीं