• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. practice this one yoga pose daily for just five minutes you will get benefits in back pain to lung and thyroid

रोज सिर्फ पांच मिनट कर लें यह एक योग, पीठ दर्द से फेफड़ों और थायराइड तक में मिल सकता है आराम

Bridge Pose benefits: एक योग ऐसा है जिसे नियमित करने से शरीर को कई सारे लाभ एक साथ मिलते हैं। यह लंग्स, थायराइड से लेकर पीठ दर्द की समस्या को दूर कर सकता है।

By: Vivek Yadav
Updated: November 12, 2025 15:54 IST
हमें फॉलो करें
  • Setu Bandhasana yoga
    1/11

    योग भारतीय संस्कृति का प्राचीन हिस्सा रहा है। योग शरीर को न सिर्फ निरोगी बनाता है बल्कि स्वस्थ लंबी उम्र को भी बढ़ावा देता है। आज के आधुनिक युग में लोगों के पास खुद के लिए समय नहीं है। लेकिन सिर्फ 30 मिनट अगर पूरे दिन भर में निकाल लें तो यह आपके पूरे शरीर को स्वस्थ बना सकता है। (Photo: Pexels) लंबी उम्र से जांघों का क्या है कनेक्शन, मजबूत रखने के लिए करें ये दो योगासन

  • 2/11

    एक ऐसा योगासन है जिसे करने से फेफड़ों से लेकर थायराइड तक की समस्या से निजात मिल सकता है। यह योगासन करने में काफी आसान भी है। यह संपूर्ण शरीर को लाभ पहुंचाता है। आइए जानते हैं: (Photo: Pexels)

  • 3/11

    दरअसल, हम सेतुबंधासन की बात कर रहे हैं जिसे एक दो नहीं बल्कि कई सारे लाभ हैं। यह फेफड़ों, पाचन, रक्त संचार से लेकर थायराइड तक की समस्या को खत्म करने में मदद कर सकता है। इसे ब्रिज पोज भी कहते हैं। ये रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के साथ ही तनाव को भी दूर करने में मदद करता है। (Photo: Freepik)

  • 4/11

    रीढ़ की हड्डी
    सेतुबंधासन योग नियमित करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है और पीठ दर्द से राहत मिल सकता है। जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं उनके लिए यह ज्यादा प्रभावी हो सकता है। (Photo: Freepik) क्या है मोहिनी मुद्रा, कैसे यह सरल हाथ का आसन चेहरे की चमक और आत्मविश्वास को बढ़ाता है

  • 5/11

    थायराइड
    ब्रिज पोज में गर्दन का झुकाव थायराइड ग्रंथि को सक्रिय करता है और हार्मोन को संतुलन में भी लाता है। जिससे थायराइड की समस्या से निजात मिल सकता है। (Photo: Freepik)

  • 6/11

    तनाव
    ब्रिज पोज के करे से मस्तिष्क में रक्त का संचार बेहतर होता है। इसे नियमित करने से शरीर को रिलैक्स मिलता है और तनाव जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik)

  • 7/11

    पाचन
    सेतुबंधासन जब करते हैं तो पेट की मांसपेशियों पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है जिससे ये मजबूत होती हैं। इसके साथ ही कब्ज, गैस और अपच की समस्या से राहत मिल सकता है। यह पूरे पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। (Photo: Freepik) खुद को रोज सिर्फ 10 मिनट दें, दो ऐसे योगासन जो एंग्जायटी, तनाव और जोड़ों के दर्द को दूर कर सकते हैं

  • 8/11

    पैरों के लिए
    सेतुबंधासन को नियमित करने से शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है। खासकर जांघ, हिप्स और पैरों की मांसपेशियां टोन होती है। महिलाओं के लिए यह ज्यादा फायदेमंद बताया गया है। दरअसल, इसे करने से पेल्विक फ्लोर को मजबूती मिलती है। (Photo: Freepik)

  • 9/11

    रक्त संचार
    सेतुबंधासन नियमित करने से शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है। दरअसल, इसे करते वक्त हृदय से सिर की ओर रक्त प्रवाह को बढ़ावा मिलता है। (Photo: Freepik)

  • 10/11

    फेफड़ों के लिए
    सेतुबंधासन नियमित करने से छाती और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है। इससे सांस लेने की क्षमता में सुधार आता है। (Photo: Freepik)

  • 11/11

    करने का सही तरीका
    सेतुबंधासन करने के लिए अपने पैरों को घुटनों से मोड़ें और तलवे को जमीन पर रखें। दोनों पैरों के बीच कंधे की चौड़ाई जितना अंतर होना चाहिए। हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां जमीन की ओर होनी चाहिए। धीरे-धीरे सांस लेते हुए कमर को ऊपर उठाएं। पहले निचली कमर, फिर मध्य भाग और अंत में ऊपरी पीठ को ऊपर उठाएं। इस अवस्था में 20-30 सेकंड रहने के बाद धीरे-धीरे वापस आ जाएं। नियमित रूप से इसे करने से शरीर को ये सारे लाभ मिल सकते हैं। (Photo: Freepik) सिर्फ दो योग जो हर किसी को रोज करना चाहिए, पूरे शरीर को रखते हैं स्वस्थ

TOPICS
Lifestyle
Yoga
Yoga benefit
yoga exercise
अपडेट
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने उठाई आवाज
‘सहारनपुर से लेकर सोनभद्र, गाजियाबाद से गाजीपुर तक साफ हो जाएगी सपा…’, मौर्य का सपा पर हमला
अक्षय कुमार के प्रोजेक्ट पर लगाया था महाभारत के एक्टर ने पैसा, नुकसान का सौदा साबित हुई थी फिल्म 
अभिषेक शर्मा ने लगाए 45 छक्के, विजय हजारे के तीसरे राउंड के मुकाबले से पहले बल्ले की धार को दी रफ्तार
नीतीश सरकार ने जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी की असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति को क्यों रोका हुआ है?
Dhurandhar Box Office Collection Day 24: संडे टेस्ट में ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, 24 दिनों में कुल की इतनी कमाई
राहुल गांधी के करीबी केसी वेणुगोपाल को कर्नाटक का ‘सुपर सीएम’ क्यों बता रही है बीजेपी?
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘धरना-प्रदर्शन न करें, हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा…’, विवाद के बीच कुलदीप सेंगर की बेटी का बयान
सरसों की भुजिया बनाने का खास तरीका, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां
Year Ender 2025: ‘अनुपमा’ से लेकर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ तक, इस साल टीवी पर रहा इन सीरियल्स का राज
कांग्रेस सांसद ने अल-कायदा से की RSS की तुलना, भाजपा ने दिया तगड़ा जवाब
फोटो गैलरी
10 Photos
60 साल के हुए सलमान खान: कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड के भाईजान? जानिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन
2 days agoDecember 27, 2025
8 Photos
फिट रहना है आसान, रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने से बदल जाएगी सेहत, दिल भी रहेगा हेल्दी
2 days agoDecember 26, 2025
8 Photos
जनवरी 2026 में मचने वाला है घमासान, सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं ये 7 फिल्म
2 days agoDecember 26, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US