-
नीम को आयुर्वेद में ‘औषधियों का खजाना’ कहा गया है। इसका हर हिस्सा—पत्तियां, छाल, फूल और फल—शरीर के लिए लाभकारी होता है। इसकी पत्तियां कड़वी जरूर होती हैं, लेकिन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। खासतौर पर अगर सुबह उठकर बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाई जाएं, तो यह शरीर और मुंह की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं। (Photo Source: Unsplash)
-
नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इसे एक प्राकृतिक दवा बनाते हैं। यह न केवल दांतों और मुंह की समस्याओं से राहत देती हैं, बल्कि पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए वरदान मानी जाती हैं। आइए जानते हैं, बासी मुंह नीम की पत्तियां खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। (Photo Source: Unsplash)
-
मुंह की समस्याओं से राहत
नीम की पत्तियां चबाने से मुंह की बदबू, दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह दांतों को मजबूत बनाने के साथ-साथ मसूड़ों को भी हेल्दी रखती हैं। (Photo Source: Unsplash) -
बैक्टीरिया को नष्ट करे
नीम की पत्तियों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इससे दांतों की सड़न, कैविटी और बदबू की समस्या कम हो जाती है। (Photo Source: Unsplash) -
दांतों की सड़न रोके
अगर आपके दांतों में पीलापन या सड़न की समस्या है, तो नीम की पत्तियां एक बेहतरीन घरेलू उपाय साबित हो सकती हैं। इसे नियमित रूप से खाने से दांत साफ और मजबूत रहते हैं। -
मुंह की सूजन कम करे
सुबह नीम की पत्तियां चबाने से मुंह में होने वाली सूजन कम होती है। यह मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखती है और ब्लीडिंग की समस्या को भी घटाती है। (Photo Source: Unsplash) -
पाचन तंत्र मजबूत बनाए
नीम सिर्फ मुंह की बीमारियों में ही नहीं, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त करता है। इसकी पत्तियां खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट संबंधी कई समस्याएं दूर रहती हैं। (Photo Source: Pexels) -
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
नीम की पत्तियां शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाती हैं। इसके सेवन से शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है और मौसमी इंफेक्शन जल्दी नहीं होते। (Photo Source: Pexels) -
कैसे करें सेवन?
सुबह उठकर बासी मुंह 4-5 नीम की पत्तियां अच्छे से चबाएं। चाहें तो नीम की पत्तियों का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। नीम की डंडी से दांत साफ करना भी लाभकारी होता है। (Photo Source: Unsplash) -
सावधानी
नीम की पत्तियां कड़वी होती हैं, इसलिए इन्हें अधिक मात्रा में न खाएं। गर्भवती महिलाएं और जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है, वे सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लें। (Photo Source: Unsplash)
(यह भी पढ़ें: कैसे निकालें दांत का कीड़ा? अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे)
