-
यूपी की सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में महिलाओं को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है। केवल एक पार्टी ने अपनी प्रवक्ता लिस्ट में महिला को शामिल नहीं किया है। ये पार्टी है बसपा। बीजेपी ने तीन और कांग्रेस और सपा ने एक-एक महिला प्रवक्ता प्रदेश के लिए बनाए हैं। तो चलिए इन प्रवक्ताओं के बारे में जानें।
-
यूपी राज्य मंत्री गुलाब देवी की पुत्री साक्षी दिवाकर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश प्रवक्ता बनाया है।
-
बीजेपी की 15 प्रवक्ताओं की लिस्ट में यूपी से महामेधा नागर का नाम भी शामिल है।
-
बीजेपी की एक और प्रवक्ता बनी हैं अनिला सिंह। अनिला टीवी डेबेट में भी शामिल होती हैं।
-
यूपी में जूही सिंह को समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ उन्हें प्रवक्ता भी बनाया गया है। विभिन्न चैनल्स पर डिबेट के दौरान पार्टी का पक्ष रखती हैं।
-
कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ता की सूची में इस बार शुचि विश्वास को रखा है। प्रदेश में महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने में शुचि बेहतरीन काम कर रही हैं।
-
मायावती ने अपनी बसपा के लिए केवल तीन प्रवक्ता बनाएं हैं और इन तीन प्रवक्ता में एक भी महिला प्रवक्ता शामिल नहीं हैं। Photos: PTI
