-
उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। नवंबर के महीने में सुबह और रात में मौसम ज्यादा ठंड रहता है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। जिसमें से एक है रात में मोजे पहनकर सोना। (Photo: Pexels) ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर में क्यों इतनी जरूरी है लौकी का जूस, आयुर्वेद के अनुसार एक दिन में कब और कितना पीना चाहिए
-
रात में मोजे पहनकर सोना सही है या गलत। आइए जानते हैं इसके पहनने से शरीर पर क्या असर पड़ता है। (Photo: Pexels)
-
सांस लेने में दिक्कत
रात में टाइट मोजे पहनकर सोने से पैरों की नसों में दबाव पड़ता है जिसके चलते हृदय में खून पंप करने में अधिक जोर लगता है। इससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। (Photo: Pexels) -
बेचैनी
सर्दी के मौसम में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। ऐसे में रात के समय ऊनी मोजे या फिर ज्यादा गर्म कपड़े पहनकर नहीं सोना चाहिए। इससे शरीर को बहुत ज्यादा गर्मी लगती है जिससे बेचैनी, घबराहट और ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या अधिक रहती है। (Photo: Pexels) 20-30 की उम्र में हृदय रोग के 5 लक्षण, खतरनाक साबित हो सकता है अनदेखा करना -
इनफेक्शन
दिनभर पहने हुए जुराब को रात में पहन कर सोने से स्किन इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसके साथ ही त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। (Photo: Freepik) -
ब्लड सर्कुलेशन
रात में मोजे पहनकर सोने से शरीर में रक्त प्रवाह कम होने का खतरा अधिक रहता है। ज्यादा टाइट मोजे पहनने से ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ सकता है। (Photo: Pexels) -
फायदे
सर्दियों में जहां मोजे पहनकर सोने के नुकसान हैं तो वहीं कुछ फायदे भी हैं। इससे शरीर गर्म रहती है, पैरों की स्किन को ड्राई होने से बचाव मिलता है और फटी एड़ियों से भी राहत मिल सकती है। (Photo: Pexels) आंख से लेकर दिल तक का ख्याल रखती है ब्रोकली, शरीर को मिलते हैं यह 10 लाभ