-
दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक भारत भी है जो 7वें स्थान पर है। भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है जो लगभग 342,239 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात भारत के 5 सबसे बड़े राज्य हैं। (Photo: Pexels)
-
उत्तर प्रदेश की बात करें तो ये भारत के साथ ही दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यहां की आबादी करीब 241 मिलियन से भी अधिक है। लेकिन क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश का पुराना नाम क्या था? (Photo: Pexels)
-
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है जो 2,40,928 वर्ग किलोमीटर में फैला है। (Photo: Pexels)
-
जब अंग्रेज भारत आए तब उत्तर प्रदेश का ये नाम नहीं हुआ करता था। उस समय अंग्रेजों ने आगरा और अवध को मिलाकर एक प्रांत बनाया और यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ आगरा एंड अवध रखा। साल 1935 में इसका नाम छोटा करके यूनाइटेड प्रोविंस रख दिया गया। ये उत्तर प्रदेश का पुराना नाम था। (Photo: Pexels)
-
देश की आजादी के बाद जनवरी 1950 में यूपी का नाम यूनाइटेड प्रोविंस से बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। (Photo: Pexels)
-
विकिपीडिया के अनुसार उत्तर प्रदेश में 79.73 प्रतिशत हिंदू आबादी रहती है। राज्य की दूसरी सबसे बड़ी आबादी मुसलमानों की है। यहां 19.26 प्रतिशत मुस्लिम रहते हैं। वहीं, सिख 0.32%, क्रिश्चियन 0.18%, बौद्ध धर्म को मानने वाले 0.10% और 0.1 फीसदी जैन धर्म को मानने वालों की आबादी है। ये डेटा साल 2011 का है ऐसे में अब तक राज्य की आबादी में काफी ज्यादा इजाफा हुआ होगा। (Photo: Pexels)
-
दुनिया के 7 अजूबे में से एक उत्तर प्रदेश के आगरा का ताजमहल है। उत्तर प्रदेश के टॉप पर्यटक स्थलों की बात करें तो इसमें आगरा, वाराणसी, मथुरा, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, दुधवा नेशनल पार्क, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर और झांसी शामिल है। (Photo: Pexels)