-
टहलना तो वैसे ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन भोजन के बाद कुछ देर वॉक जरूर करना चाहिए। (Photo: Pexels)
-
इस बात को लेकर काफी लोग कंफ्यूज रहते हैं कि भोजन के बाद कितना वॉक करना चाहिए। आइए जानते हैं: (Photo: Freepik)
-
काफी लोग ऐसे हैं जो भोजन के बाद 1 से 2 किलोमीटर तक पैदल चलते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है। (Photo: Pexels)
-
कितना चलें पैदल
आप चाहे तो भोजन करने के बाद 100 कदम भी वॉक कर सकते हैं। या फिर भोजन के बाद आप सिर्फ दो मिनट भी टहल सकते हैं। (Photo: Pexels) ये एक चीज जरूर खाते हैं CO अनुज चौधरी, लोहे जैसी बॉडी के लिए हर पहलवान खाता है -
ब्लड शुगर: एक स्टडी के अनुसार भोजन के बाद हल्की सैर पर जाने से ब्लड शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता और घटता है। ऐसे लोगों को भोजन के बाद 5 मिनट वॉक जरूर करना चाहिए। (Photo: Pexels)
-
पाचन: भोजन करने के बाद टहलने से पाचन तंत्र सही ढंग से काम करता है और खाने को पचाने में आसानी होती है। वॉक से पेट और आंत उत्तेजित होती हैं जो भोजन को पाचन तंत्र से अधिक तेजी से आगे बढ़ने में मदद करता है। (Photo: Freepik)
-
वजन: भोजन के बाद टहलने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। भोजन के बाद थोड़ी देर टहलने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और साथ ही कैलोरी बर्न होती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। (Photo: Freepik)
-
मूड: इसके साथ ही भोजन के बाद कुछ देर टहलने से मूड बेहतर होता है। टहलने से शरीर में कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन का स्तर कम होता है जिससे मूड सही रहता है। साथ ही इससे स्लीपिंग साइकिल भी इंप्रूव होता है। (Photo: Freepik) रोज एक अनार खाने के फायदे, कौन-कौन से लाभ मिलेंगे?
