-
भारतीय गंगा को मां की तरह पूजते हैं। गंगा का जल पवित्र माना जाता है जिसका इस्तेमाल पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। काफी लोग गंगाजल घर में भी रखते हैं। लेकिन इसके घर में रखने के कई नियम हैं। गलत तरीके से रखने पर इसका बुरा प्रभाव बड़ सकता है। (Photo: Pexels) मंदिर या फिर वृक्षों के चारों ओर परिक्रमा क्यों करते हैं? क्या कहते हैं इसे
-
काफी लोग गंगाजल घर में भी रखते हैं। लेकिन इसके घर में रखने के कई नियम हैं। गलत तरीके से रखने पर इसका बुरा प्रभाव बड़ सकता है। (Photo: Pexels)
-
1- शुद्ध धातु के पात्र में रखना चाहिए।
गंगाजल किस धातु के बर्तन में रखा है यह भी काफी महत्वपूर्ण है। इसे रखने के लिए सबसे पवित्र तांबे, चांदी या पीतल के बर्तन को माना जाता है। क्योंकि ये धातुएं स्वच्छ, सात्त्विक और ऊर्जा को बढ़ाने वाली मानी जाती हैं। प्लास्टिक, टूटा हुआ बर्तन या पुराने इस्तेमाल किए गए जार में गंगाजल रखना उचित नहीं माना जाता। प्राकृतिक धातुएं पानी की शुद्धता बनाए रखने में मदद करती हैं। (Photo: Pexels) -
2- छूने से पहले करें ये काम
गंगाजल को छूने से पहले सफाई जरूरी है। हाथों की सफाई को पवित्रता का आधार माना जाता है। बिना हाथ धोए गंगाजल के पात्र को छूना या पानी निकालना अशुद्धि मानी जाती है। (Photo: Pexels) शाम के वक्त घर में क्यों जलाया जाता है कपूर का तेल और लौंग -
3- रखने का स्थान
गंगाजल को जमीन के पास नहीं रखना चाहिए। गंगाजल मां गंगा का स्वरूप है, इसलिए इसे मंदिर की ऊपरी शेल्फ या ऊंचे स्थान पर रखना चाहिए। पैरों, जूतों या अव्यवस्थित जगहों पर रखने से इसकी सकारात्मक ऊर्जा कम हो सकती है। वहीं, बाथरूम की दीवार या गंदे कोने में भी नहीं रखना चाहिए। (Photo: Pexels) -
4- गंगाजल में कभी भी नल का पानी न मिलाएं
कई लोग गंगाजल कम होने पर नल का पानी मिलाकर भर देते हैं, लेकिन यह गलत माना जाता है। इससे गंगाजल की पवित्रता और ऊर्जात्मक शक्ति कम हो सकती है। गंगाजल खत्म होने पर बर्तन साफ करके नया गंगाजल भरना चाहिए। (Photo: Pexels) -
5- गंगाजल के आसपास का स्थान
जिस स्थान पर गंगाजल रखा है उसके आसपास सफाई होनी चाहिए। जगह जितना साफ और शांत रहेगा उसकी ऊर्जा उतनी ही सकारात्मक बनी रहेगी। ऐसे में जहां पर गंगाजल रखा है उसके आसपास की जगह को नियमित साफ करते रहना चाहिए। इसके साथ ही समय मिलने पर वहां एक दीया जला देना चाहिए। (Photo: Indian Express) किसी शुभ काम से पहले नारियल क्यों तोड़ते हैं? जानें क्या है महत्व