-
घी को भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है और यह न केवल खाने का स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ भी अनगिनत हैं। लेकिन अक्सर लोग इसे वजन बढ़ाने का कारण मानते हैं। कुछ फिटनेस फ्रीक लोगों ने तो अब घी खाना भी छोड़ दिया है।
-
उनका मानना है कि घी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि घी से हेल्थ को खूब फायदे मिल सकते हैं। आयुर्वेद में देसी घी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही ये वेट लॉस करने में भी काफी मदद करता है।
-
स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने आहार में घी जरूर शामिल करना चाहिए। वहीं, अगर आप सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में देसी घी मिलाकर पीते हैं, तो आपको न सिर्फ कई फायदे होंगे, बल्कि आपके शरीर में कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे। चलिए जानते हैं इस ड्रिंक को पीने के फायदे क्या हैं।
-
सर्दी-खांसी में आराम
घी और गुनगुने पानी का मिश्रण सर्दी-खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण श्वसन तंत्र को साफ रखते हैं और गले की खराश से राहत दिलाते हैं। -
डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक
गुनगुने पानी के साथ घी का सेवन शरीर के अंदर जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह आपके लिवर को डिटॉक्स करता है और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार लाता है। -
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
घी का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह पेट की जलन, एसिडिटी, और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अगर आपके पेट में किसी प्रकार की सूजन या तकलीफ है, तो घी और गुनगुने पानी का मिश्रण राहत प्रदान कर सकता है। -
मसल्स पेन को करे कम
देसी घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसे गर्म पानी के साथ पीने से इसका असर और भी अच्छा हो जाता है। -
वजन घटाने में मददगार
घी में मौजूद हेल्दी फैट्स आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। जब इसे गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिया जाता है, तो यह पाचन प्रक्रिया को सुधारता है और वजन घटाने में मदद करता है। नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन करने से एक हफ्ते में ही असर दिखना शुरू हो जाता है। -
स्किन और बालों के लिए बेहतरीन
घी का सेवन आपकी त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को भी सुधारता है। यह स्किन को मॉइस्चराइज करता है और बालों की जड़ों को पोषण देता है, जिससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। -
आंखों के लिए फायदेमंद
देसी घी में ओमेगा-3 होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करती है। यह आई ड्राइनेस और आंखों की थकान को भी कम करता है। इसलिए गुनगुने पानी में इसे मिलाकर पीने से फायदा मिलता है। -
मेंटल हेल्थ को बनाए बेहतर
देसी घी में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। घी के सेवन से याददाश्त और तार्किक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स एकाग्रता बढ़ाते हैं।
(Photos Source: Pexels and Freepik)
(यह भी पढ़ें: शुगर और बीपी के लिए काल है भुनी हुई अदरक, इन बीमारियों भी तुरंत देती है राहत)
