• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. cashew nuts are also being sold adulterated how to identify here s the easy way

काजू भी नकली बिक रहा है, कैसे पता चलेगा की असली है? ये है आसान तरीका

How to identify Adulterated cashew nuts: मार्केट में नकली काजू भी बेचा जा रहा है। यहां कुछ आसान तरीके बताए गए हैं जिनकी मदद से जान सकते हैं कि काजू मिलावटी है या फिर नकली।

By: Vivek Yadav
Updated: October 17, 2024 15:33 IST
हमें फॉलो करें
  • How to Identify Original and adulteration cashew
    1/8

    फेस्टिव सीजन में लोग ड्राई फ्रूट्स की भी जमकर खरीदारी करते हैं। दिवाली में कई मिठाइयों और पकवानों को बनाने में ड्राई फ्रूट्स का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही गिफ्ट के रूप में लोग ड्राई फ्रूट्स देते हैं। लेकिन अब मार्केट में ड्राई फ्रूट्स भी नकली आने लगे हैं। अभी हमने बादाम के बारे में बताया था कि मार्केट में नकली बादाम बेचे जा रहे हैं अब नकली काजू बेचे जाने के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। काजू की क्वालिटी या तो बहुत ही घटिया होती है या फिर ये नकली होते हैं। (Photo: Freepik)

  • 2/8

    जहां काजू सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है तो वहीं मिलावटी काजू आपकी सेहत को अच्छा-खासा नुकसान पहुंचा सकता है। फाइबर, प्रोटीन, मैगनीज, जिंक और कॉपर जैसे कई और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर काजू कई सारी समस्याओं में लाभकारी है। आइए जानते हैं नकली और असली काजू की पहचान कैसे करेंगे। (Photo: Freepik)

  • 3/8

    रंग
    मार्केट में जब भी काजू खरीदने जाएं तो सबसे पहले उसके रंग की जांच करें। अगर काजू का रंग हल्का पीला है तो ये नकली हो सकता है। असली काजू का रंग सफेद होता है। इसके साथ ही दाग-धब्बे, कालापन और छेद वाले काजू भी नहीं खरीदना चाहिए। (Photo: Freepik)

  • 4/8

    साइज
    असली काजू का साइज एक इंच लंबा और थोड़ा मोटा होता है। वहीं, इससे बड़ा और अधिक मोटा काजू नकली हो सकता है। (Photo: Freepik) (दिवाली से पहले मार्केट में नकली बादाम भी बिकने लगे हैं। ऐसे में इसकी पहचान कैसे करेंगे? यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए लिंक पर क्लिक करें )

  • 5/8

    खुशबू से करें पता
    काजू असली है या नकली इसका पता खुशबू से भी कर सकते हैं। असली काजू से भीनी-भीनी खुशबू आती है। वहीं, अगर काजू से तेल जैसा स्मेल आ रहा है तो ये नकली हो सकता है। (Photo: Freepik)

  • 6/8

    खाकर भी पता कर सकते हैं
    काजू की शुद्धता की पहचान खाकर भी किया जा सकता है। नकली काजू चबाने पर ये दांतों में चिपकता है और ये दांतों से जल्दी नहीं हटता है। वहीं, असली काजू दांतों में नहीं चिपकता है। (Photo: Freepik)

  • 7/8

    घटिया काजू या फिर नकली काजू के सेवन से कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर होगा की काजू खरीदते समय उसके गुणवत्ता की अच्छे से पहचान कर लें। (Photo: Freepik)

  • 8/8

    बता दें कि, इसका दावा जनसत्ता नहीं करता है। ये जानकारी इंटरनेट के आधार पर दी गई है। (Photo: Freepik) (वजन कम करने के लिए काफी लोग पानी खूब पीते हैं। आइए जानते हैं एक दिन में वजन कम करने के लिए कितना पानी पीना चाहिए और इसका सही तरीका क्या है? ये जानने के लिएलिंक पर क्लिक करें)

TOPICS
Health
health awareness
lifestyle Gallery
trending news
अपडेट
Bank Holiday Today: आज बुधवार, 31 दिसंबर 2025 को बैंक खुले है या बंद? जानें क्या RBI ने आपके शहर में भी दी है सरकारी छुट्टी, चेक करें लिस्ट
Vijay Hazare Trophy 2025 Today Match: चौथे राउंड के मुकाबले आज, यहां देखें लाइव अपडेट्स
जानलेवा मजाक या खतरनाक स्टंट? पुल से दोस्त को पानी में फेंकने का वीडियो वायरल, इंटरनेट पर यूजर्स ने लगाई क्लास
हेल्दी नाश्ते के साथ करें दिन की शुरुआत, जरूर ट्राई करें ये 2 फेमस साउथ इंडियन रेसिपी
मुंबई नगर निगम चुनाव: डेवलपमेंट फंड के बंटवारे में बड़ा अंतर, क्या सत्ताधारी गठबंधन को मिला 99% फायदा?
Delhi-NCR Aaj Ka Mausam /आज का मौसम LIVE: घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, जानें आपके शहर का हाल
जनसत्ता संपादकीय: विदेश की चकाचौंध या जिंदगी भर की परेशानी? NRI शादियों पर क्या कहती हैं बढ़ती शिकायतें
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
जनसत्ता संपादकीय: अरावली की ऊंचाई पर सुप्रीम कोर्ट की परिभाषा, क्या 100 मीटर की लकीर से खतरे में पड़ जाएगा पूरा इकोसिस्टम?
दुनिया मेरे आगे: लखनऊ में गमले उठाते ‘सभ्य’ लोग: क्या सार्वजनिक नैतिकता हमारे विकास से पीछे छूट गई है?
Aaj Ka Tarot Rashifal 31 December 2025: साल के अंतिम दिन इन राशियों का चमकेगा भाग्य, आज चंद्रमा करेंगे अपनी उच्च राशि वृष में संचरण, आकस्मिक धनलाभ के योग, जानिए टैरो राशिफल
विचार: अमेरिकी शुल्क की मार के बीच भारत की एफटीए रणनीति, न्यूजीलैंड-ओमान से यूरोप तक, कैसे उड़ान भर रहा है निर्यात
फोटो गैलरी
11 Photos
काम के दौरान ध्यान भटकता है? फोकस बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 10 टिप्स
13 hours agoDecember 30, 2025
9 Photos
घर पर मना रहे हैं नया साल तो कहीं फीका न पड़ जाए जश्न, बनाएं ये 7 टेस्टी चीजें
14 hours agoDecember 30, 2025
11 Photos
ठंड में बच्चे बार-बार पड़ते हैं बीमार? डाइट में शामिल करें ये 9 विंटर फूड्स, इम्यूनिटी बढ़ाने में है मददगार
15 hours agoDecember 30, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US