-
भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश-विदेश से कई दिग्गज मेहमान शामिल हुए थे। शादी तो बीत गई लेकिन अंबानी परिवार अब भी सुर्खियों में है। (@officenitaambani/Insta)
-
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एक से बढ़कर एक फैशन लुक देखने को मिला। इसके साथ ही अंबानी फैमिली द्वारा पहने गए बेशकीमती गहनें भी खूब चर्चा में रहे। (@officenitaambani/Insta)
-
नीता अंबानी, अनंत अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट तक ने शादी में कई महंगे गहने पहने। लेकिन एक ऐसी जूलरी थी जिसे खुद नीता अंबानी ने अपने लाड़ले बेटे अनंत अंबानी के लिए डिजाइन किया था। (@officenitaambani/Insta)
-
दरअसल, अनंत अंबानी शादी के एक दिन बाद एक पगड़ी पहने नजर आए थे। उनकी पगड़ी पर एक कलगी लगा हुआ था जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। (@radhikamerchant_/Insta)
-
अनंत अंबानी के इस कलगी को खुद नीता अंबानी ने डिजाइन किया था। दरअसल, अंबानी परिवार के लिए कई जूलरी डिजाइन करने वाले ब्रांड कांतिलाल छोटेलाल ज्वेलर्स ने इसका खुलासा किया है। (@officenitaambani/Insta)
-
कांतिलाल छोटेलाल ज्वेलर्स के मुताबिक नीता अंबानी ने सालों से इकट्ठा किए हुए अपने कलेक्शन से सॉलिटेयर का इस्तेमाल करके इस कलगी को डिजाइन किया था। ये कलगी हर्मीस रूबी और बैगूएट-कट डायमंड से मिलाकर बनाई गई थी। (@officenitaambani/Insta)
-
इसे मोर की आकृति दी गई थी जो पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम को दर्शाता है। अनंत अंबानी ने इस कलगी को बारात के दौरान और शादी के दौरान ब्रोच के रूप में पहना था। (@officenitaambani/Insta)
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कलगी की कीमत करीब 160 करोड़ रुपये है। (@radhikamerchant_/Insta)