-
कई लोगों को ठंड ज्यादा लगती है। थोड़ी से ठंड में सर्दी, खांसी या फिर मौसमी बीमारी की समस्या होने लगती है। दो ऐसे योग हैं जो सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने में मदद कर सकते हैं। (Photo: Freepik) पुराने से पुराना कब्ज हो सकता है दूर, सिर्फ ये दो योग आ सकते हैं काम
-
इन योग के जरिए न सिर्फ शरीर को गर्म रखा जा सकता है। बल्कि कई सारी समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं: (Photo: Freepik)
-
1- पादहस्तासन
पादहस्तासन शरीर को सक्रिय बनाने में मदद करता है और साथ ही रक्त संचार को भी बेहतर करता है। नियमित रूप से इसे करने से शरीर को अंदर से गर्मी मिल सकती है जिससे ठंड से बच सकते हैं। (Photo: Freepik) -
अन्य लाभ
पादहस्तासन योग पाचन से जुड़ी समस्याओं को खत्म कर सकता है। इसके साथ ही तनाव से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा चेहरे की झुर्रियां दूर हो सकती हैं और बाल घने-मजबूत हो सकते हैं। (Photo: Freepik) रोज सिर्फ पांच मिनट कर लें यह एक योग, पीठ दर्द से फेफड़ों और थायराइड तक में मिल सकता है आराम -
कैसे करें
पादहस्तासन करने के पहले सीधे खड़े हो जाएं फिर गहरी सांस लेते हुए हाथों को सिर के ऊपर उठा कर सांस छोड़ते हुए कमर से आगे की ओर झुकें। फिर हथेलियों को पैरों के पास जमीन पर टिका दें। इस स्थिति में 10-30 सेकंड रहने के बाद गहरी सांस लेते हुए वापस आ जाएं। (Photo: Freepik) -
2- उष्ट्रासन
उष्ट्रासन को कैमल पोज भी कहा जाता है। नियमित रूप से इसे करने से शरीर में अधिक ऊर्जा का प्रवाह होता है जिससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है। (Photo: Freepik) -
लाभ
उष्ट्रासन को नियमित करने से पीठ दर्द से छुटकारा, शरीर के निचले हिस्से को मजबूती, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही श्वसन से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। इसके अलावा शरीर के निचले हिस्सों में रक्त संचार सही ढंग से बना रहता है। इसके अलावा तनाव से भी छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik) -
कैसे करें
उष्ट्रासन करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं और फिर हाथों को कूल्हों पर रखें। पीठ को पीछे की ओर झुकाते हुए हाथों को पैरों पर रखें और फिर इस स्थिति में कुछ देर रहने के बाद वापस सामान्य मुद्रा में आ जाएं। (Photo: Freepik) लंबी उम्र से जांघों का क्या है कनेक्शन, मजबूत रखने के लिए करें ये दो योगासन