-
बादाम में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद ही जरूरी हैं। नियमित बादाम के सेवन से याददाश्त तेज होती है। ये डायबिटीज, त्वचा से लेकर हड्डियों तक के लिए फायदेमंद है। लेकिन अब बाजार में नकली बादाम भी आने लगे हैं। ऐसे में यहां बताए गए कुछ आसान तरीकों से असली और नकली बादाम की पहचान कर सकते हैं। (Photo: Freepik)
-
दरअसल, दिवाली आने वाली है और इस त्योहार के मौके पर ड्राई फ्रूट्स की खपत भी बढ़ जाती है। कई पकवान बनाने में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में असली बादाम के साथ ही नकली भी बेची जाती है। (Photo: Pexels)
-
नकली बादाम में क्या मिलाया जाता है?
नकली बादाम को बनाने में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और ब्लीचिंग जैसे हानिकारक रसायनों का उपयोग किया जाता है। ये सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकती है। जहां असली बादाम का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभकारी होता है तो वहीं नकली बादाम पेट और आंतों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। (Photo: Freepik) -
कैंसर का कारण
सिर्फ इतना ही नहीं मिलावटी बादाम के सेवन से शरीर में विषाक्त बढ़ सकता है और हार्मोनल संतुलन भी बिगड़ सकता है। इससे कैंसर होने का भी खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। साथ ही ये किडनी और लिवर के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है। (पानी बॉडी को हाइड्रेट रखता है जिससे टॉक्सिन शरीर से बाहर निकलते हैं। पानी पीने से कौलेरी तेजी से बर्न होती है। लेकिन वजन कम करने के लिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए। इसके लिए लिंक पर क्लिक करें) -
रंग
असली और नकली बादाम के रंग में काफी फर्क होता है। असली बादाम हल्के भूरे रंग का होता है तो वहीं नकली बादाम का रंग गाढ़ा भूरा होता है। (Photo: Pexels) -
पानी से करें जांच
एक गिलास पानी में थोड़े से बादाम डाल दें अगर ये कुछ देर बाद डूब जाते हैं तो फिर असली हैं। जबकि, मिलावटी बादाम पानी में तैरते रहते हैं। (Photo: Pexels) -
कागज से भी चल सकता है पता
असली और नकली बादाम की पहचान करने के लिए कागज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कागज में बादम को रैप करके क्रश करें। असली बादाम होगा तो उसमें से तेल निकलेगा जो कागज पर नजर आएगा। जबकि, नकली बादाम से तेल नहीं निकलता है। (Photo: Pexels) -
महक और स्वाद
असली बादाम को तोड़कर सूंघने पर अच्छी महक आती है। वहीं, नकली बादाम में कोई महक नहीं आती है या फिर खराब महक आएगी। इसके साथ ही असली बादाम खाने में हल्की मीठी लगेगी जबकि नकली बादाम खाने में कड़वा लगेगी। (Photo: Pexels) -
सबसे आसान तरीका
असली और नकली बादाम के पहचान करने का सबसे सही तरीका ये है कि आप रात में एक कटोरी में पानी डालकर उसमें मुट्ठी भर बादाम डाल दें। सुबह बादाम को पानी से निकालकर इसका छिलका उतार दें। प्राकृतिक बादाम का छिलका आसानी से निकल जाएगा और साफ सफेद बादाम नजर आएगा। (Photo: Pexels) -
पानी का रंग कैसा है?
अब बादाम को जिस पानी में भीगोए थे उसकी जांच करें। अगर पानी का रंग साफ है तो ये असली है। लेकिन पानी भूरा रंग का हो गया है तो फिर बादाम में केमिकल मिलाया गया है। (आलिया भट्ट बचपन से ही एक बीमारी से जूझ रही थीं जिसका पता उन्हें अब चला है। इस बीमारी के चलते उन्हें कई सारी समस्याएं होती थीं। इस बीमारी के बारे में कैसे पता करें… इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करें) (Photo: Pexels) -
बता दें कि, इसका दावा जनसत्ता नहीं करता है। ये जानकारी इंटरनेट के आधार पर दी गई है। (Photo: Pexels)
