-
आजकल खराब लाइफस्टाइल और खान पान के चलते कई सारी बीमारियों के होने का खतरा काफी तेजी से बढ़ गया है। पेट से जुड़ी भी कई समस्याएं आम होती जा रही हैं। (Photo: Freepik) आंतों की सफाई के लिए 7 सबसे असरदार प्राकृतिक घरेलू उपाय, रात में सोते समय जरूर पीएं ये ड्रिंक
-
काफी लोग ऐसे हैं जो कब्ज, अपच, एसिडिटी और अन्य कई समस्याओं से परेशान हैं। ऐसे में सिर्फ एक योग करने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं। आइए जानते हैं: (Photo: Freepik)
-
दरअसल, हम बात कर रहे हैं पवनमुक्तासन की जो पेट के साथ ही अन्य कई समस्याओं में लाभकारी साबित हो सकता है। वैसे भी योग के जरिए न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहा जा सकता है।(Photo: Freepik)
-
पाचन तंत्र होता है मजबूत
नियमित रूप से पवनमुक्तासन करने से पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है। यह पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ ही आंतों को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। (Photo: Freepik) सेहत के लिए भी फायदेमंद है बेलपत्र, मिलते हैं ये 8 लाभ, लेकिन इस तरह खाने से ज्यादा मिलेंगे फायदे -
पेट के ये रोग हो सकते हैं खत्म
जिन लोगों को पेट फूलने, एसिडिटी, अपच और अक्सर कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए पनमुक्तासन लाभकारी साबित हो सकता है। (Photo: Freepik) -
चर्बी हो सकती है कम
इसके साथ ही इस योगासन को करने से पेट के आसपास जमा हुई चर्बी भी कम हो सकती है। दरअसल, इसके अभ्यास से पेट के आसपास की मसल्स स्ट्रेच होती है जिससे जमा हुआ फैट कम होने लगता है। (Photo: Freepik) -
ब्लड सर्कुलेशन
पनमुक्ताआसन के करने से शरीर में रक्त का प्रवाह सही ढंग से काम करता है। खासकर पैरों में ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से बना रहता है। इसके अलावा पैरों के दर्द से भी निजात पा सकते हैं। (Photo: Freepik) -
कमर दर्द में है कारगर
जिन लोगों को कमर में दर्द रहती है या फिर अकड़न की समस्या है उन्हें इस आसन के जरिए छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik) -
कैसे करें
पवनमुक्तासन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल शवासन की मुद्रा में लेट जाएं। इसके बाद सांस लेते हुए दोनों हाथों की मदद से घुटने को सीने तक मोड़ लें। करीब 15-20 सेकंड तक इस मुद्रा में रहने के बाद वापस से शवासन में आ जाएं। नियमित 5 मिनट तक अभ्यास करने से ये सारे लाभ मिल सकते हैं। (Photo: Pexels) पोषक तत्वों का खजाना है आंवला, लेकिन बरसात के मौसम में खाना चाहिए या नहीं?