• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. 8 healthy paratha options for diabetics heart patients enjoy and satisfy your cravings these recipes without compromising your health

सर्दियों में अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए लें इन 8 पराठों का मजा, डायबिटीज और हार्ट पेशेंट्स के लिए भी है परफेक्ट

Healthy Parathas for Winter: सर्दियों का मौसम पराठों का आनंद लेने का सबसे अच्छा समय होता है। हालांकि, डायबिटीज और हृदय रोग से ग्रसित लोगों के लिए पराठों को हेल्दी तरीके से तैयार करना जरूरी है ताकि उनका स्वास्थ्य प्रभावित न हो।

By: Archana Keshri
Updated: December 10, 2024 11:21 IST
हमें फॉलो करें
  • paratha
    1/9

    सर्दियों में शरीर को पोषण की अधिक जरूरत होती है और ऐसे में सही खानपान का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। इस मौसम में गरम-गरम पराठे खाने का मजा ही कुछ और है, लेकिन डायबिटीज और हृदय रोग से ग्रस्त लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से सही आहार का चुनाव करना जरूरी होता है। यहां हम आपको 8 हेल्दी पराठों के बारे में बता रहे हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 2/9

    चुकंदर पराठा
    चुकंदर को कद्दूकस करके आटे में मिलाने से पराठे में एक हल्का मीठापन आता है। चुकंदर आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो हार्ट और डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बहुत लाभकारी है। (Photo Source: Freepik)

  • 3/9

    गाजर पराठा
    गाजर को कद्दूकस करके आटे में मिलाना इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाता है। इसमें विटामिन्स होते हैं जो सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और यह हार्ट पेशंट्स के लिए भी अच्छा विकल्प है। (Photo Source: Freepik)

  • 4/9

    फूलगोभी पराठा
    फूलगोभी को कद्दूकस करके गेहूं के आटे में मिलाकर पराठा तैयार किया जाता है। यह कम कार्ब्स वाला होता है और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। (Photo Source: Freepik)

  • 5/9

    लौकी पराठा
    लौकी में कैलोरी कम होती है, फिर भी यह विटामिन और खनिज जैसे आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। अगर आप लौकी को कद्दूकस करके आटे में मिलाकर परांठा बनाते हैं तो यह शरीर को जरूरी पोषण देती है और हल्की होती है, जो पाचन में मदद करती है। (Photo Source: Freepik)

  • 6/9

    मेथी पराठा
    मेथी के पत्ते खून में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। मेथी पराठा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर होता है और डायबिटीज के रोगियों के लिए आदर्श होता है। (Photo Source: Rotimatic)

  • 7/9

    ओट्स पराठा
    ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। ओट्स को पूरे गेहूं के आटे में मिलाकर पराठा बनाया जाता है, जो भरपूर पोषण देता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। (Photo Source: Madhu’s Everyday Indian)

  • 8/9

    पालक पराठा
    पालक पराठा को बनाने में पूरे गेहूं के आटे और पालक का इस्तेमाल किया जाता है। यह आयरन और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे यह ह्रदय और डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें कैलोरी भी कम होती है। (Photo Source: Freepik)

  • 9/9

    रागी पराठा
    रागी (फिंगर मिलेट) कैल्शियम और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। यह पराठा डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद होता है। (Photo Source: Vidhya’s Vegetarian Kitchen)
    (यह भी पढ़ें: मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा, घर में लगा लें ये पौधे, रहेंगे कोसों दूर)

TOPICS
Diabetes
diabetes control
diabetes control diet
diabetes control foods
diabetes diet
Diabetic Diet
food for diabetic people
heart
Heart disease
Heart Diseases
heart health
+ 7 More
अपडेट
वैभव सूर्यवंशी का यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड टूटा, ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने मचाया कोहराम
Aaj Ka Panchang 21 January 2026: आज बन रहा रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल सहित 21 जनवरी का संपूर्ण पंचांग
WPL 2026 Points Table: दिल्ली-मुंबई मैच के बाद अंकतालिका, DC को फायदा, MI की बढ़ी मुश्किल; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर
बाघों की मौत पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट गंभीर, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस
गुजरात: बनासकांठा के एक स्कूल में मिड-डे मील खाने से 43 बच्चे बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती
कनाडा और ग्रीनलैंड अमेरिका का राज्य! डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के नक्शे पर दिखाया अपना कब्जा, नाटो के लिए कह दी ये बात
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने लिया पहला फैसला, विनोद तावड़े-राम माधव को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Santosh Trophy: 67 साल बाद असम को मिली फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी, 3 टीमों की सीधे फाइनल राउंड में एंट्री
‘गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे को बंद नहीं किया जा सकता’, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी सरकार का आदेश रद्द किया
दिल्ली से जाना है गुड़गांव तो हो जाएं अलर्ट! हरियाणा पुलिस ने कई रास्तों को कर दिया है डायवर्ट
10 साल की जुदाई, सिर्फ 65 दिन साथ रहे, जानें पति-पत्नी के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
फोटो गैलरी
8 Photos
न भाग सकते हैं, न छिप सकते हैं: कुर्सी से उठने नहीं देंगी ट्रैप्ड सर्वाइवल पर बनी ये बेहतरीन फिल्में
12 hours agoJanuary 20, 2026
9 Photos
क्यों और कब बनी भैरव बटालियन? बेहद सख्त मिली है ट्रेनिंग और इन अत्याधुनिक हथियारों से होंगे लैस
13 hours agoJanuary 20, 2026
9 Photos
भारत की इकलौती ट्रेन, जहां हर यात्री को मिलता है मुफ्त खाना, जानिए कहां चलती है यह ट्रेन
14 hours agoJanuary 20, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US