-
सर्दियों में शरीर को पोषण की अधिक जरूरत होती है और ऐसे में सही खानपान का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। इस मौसम में गरम-गरम पराठे खाने का मजा ही कुछ और है, लेकिन डायबिटीज और हृदय रोग से ग्रस्त लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से सही आहार का चुनाव करना जरूरी होता है। यहां हम आपको 8 हेल्दी पराठों के बारे में बता रहे हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। (Photo Source: Pexels)
-
चुकंदर पराठा
चुकंदर को कद्दूकस करके आटे में मिलाने से पराठे में एक हल्का मीठापन आता है। चुकंदर आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो हार्ट और डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बहुत लाभकारी है। (Photo Source: Freepik) -
गाजर पराठा
गाजर को कद्दूकस करके आटे में मिलाना इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाता है। इसमें विटामिन्स होते हैं जो सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और यह हार्ट पेशंट्स के लिए भी अच्छा विकल्प है। (Photo Source: Freepik) -
फूलगोभी पराठा
फूलगोभी को कद्दूकस करके गेहूं के आटे में मिलाकर पराठा तैयार किया जाता है। यह कम कार्ब्स वाला होता है और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। (Photo Source: Freepik) -
लौकी पराठा
लौकी में कैलोरी कम होती है, फिर भी यह विटामिन और खनिज जैसे आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। अगर आप लौकी को कद्दूकस करके आटे में मिलाकर परांठा बनाते हैं तो यह शरीर को जरूरी पोषण देती है और हल्की होती है, जो पाचन में मदद करती है। (Photo Source: Freepik) -
मेथी पराठा
मेथी के पत्ते खून में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। मेथी पराठा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर होता है और डायबिटीज के रोगियों के लिए आदर्श होता है। (Photo Source: Rotimatic) -
ओट्स पराठा
ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। ओट्स को पूरे गेहूं के आटे में मिलाकर पराठा बनाया जाता है, जो भरपूर पोषण देता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। (Photo Source: Madhu’s Everyday Indian) -
पालक पराठा
पालक पराठा को बनाने में पूरे गेहूं के आटे और पालक का इस्तेमाल किया जाता है। यह आयरन और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे यह ह्रदय और डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें कैलोरी भी कम होती है। (Photo Source: Freepik) -
रागी पराठा
रागी (फिंगर मिलेट) कैल्शियम और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। यह पराठा डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद होता है। (Photo Source: Vidhya’s Vegetarian Kitchen)
(यह भी पढ़ें: मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा, घर में लगा लें ये पौधे, रहेंगे कोसों दूर)
