-
भोजन के बाद हल्की वॉकिंग जरूरी है। यह आदत शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। भोजन के बाद टहलने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को खाने से मिलने वाली ऊर्जा को सही तरह से इस्तेमाल करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं भोजन के बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं। (Photo: Freepik)
-
1- ब्लड शुगर
खाना खाने के बाद 10 मिनट चलने से ब्लड शुगर तेजी से नीचे आती है। वॉक से ग्लूकोज धीरे-धीरे ब्लड में जाता है और ब्लड शुगर लगभग 30 प्रतिशत तक कम हो सकती है। इससे शुगर स्पाइक कम होते हैं, इंसुलिन कम रिलीज होता है और शरीर में सूजन भी कम रहती है। (Photo: Unsplash) -
2- इंसुलिन स्पाइक्स
टहलने से मांसपेशियां ग्लूकोज को ब्लड से खींच लेती हैं, और इसके लिए ज्यादा इंसुलिन की जरूरत नहीं होती। इससे शरीर अधिक ‘मेटाबॉलिकली एक्टिव’ बनता है। (Photo: Freepik) -
3- पाचन
भोजन के बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से पाचन तंत्र एक्टिव होता है और खाना पेट व आंतों में आसानी से आगे बढ़ता है। इससे पेट भारी लगना, कब्ज और गैस जैसी समस्या से राहत मिल सकती है। (Photo: Freepik) सर्दी से बचने के लिए कौन सा काढ़ा पीएं, शरीर अंदर को अंदर से रखते हैं गर्म -
4- खत्म हो सकती है गैस की समस्या
हर भोजन के बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से पेट में गैस नहीं रुकती और खाना भी लंबे समय तक पेट में नहीं अटकता। यह भोजन को सही तरीके से पचाने में मदद करता है और साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी मदद कर सकता है। (Photo: Freepik) -
5- एसिडिटी और रिफ्लक्स कम होता है
भोजन के बाद बैठने या लेटने से एसिडिटी बढ़ती है। वहीं, टहलने से भोजन नीचे की ओर बढ़ता है और एसिड ऊपर नहीं आता जिससे हार्टबर्न के होने का खतरा काफी कम हो जाता है। (Photo: Freepik) -
6- ट्राइग्लिसराइड्स में सुधार
भोजन के बाद तुरंत टहलने से खून में मौजूद फैट तेजी से साफ होने लगता है। नियमित टहलने से फैटी लिवर, कमर की चर्बी, सूजन और हार्ट रोगों के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। (Photo: Freepik) -
7- नींद में सुधार
शाम को खाने के बाद की हल्की वॉक नींद में भी सुधार ला सकती है। टहलने से ब्लड शुगर स्थिर रहता है और रात में होने वाली एसिड रिफ्लक्स कम होती है। इससे अच्छी नींद से हार्मोन संतुलित रहते हैं साथ ही भूख नियंत्रण में रहती है और मूड भी बेहतर होता है। (Photo: Freepik) मूसली vs ओट्स: गट हेल्थ और वजन घटाने के लिए कौन-सा ब्रेकफास्ट बेहतर है?