-
वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट के हवाले से साल जुलाई 2024 में दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बताया गया है इन 10 शहरों में दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। इसमें भारत के भी 2 शहरों का नाम शामिल है। आइए जानते हैं कौन कौन से ये 10 देश हैं: (Reuters)
-
1- सबसे टॉप पर एक बार फिर से अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर है जहां पर 119 अरबपति रहते हैं। (Pexels)
-
2- दूसरे स्थान पर ब्रिटेन की राजधानी लंदन है। यहां पर 97 अरबपति लोग रहते हैं। (Pexels)
-
3- भारत का मुंबई तीसरे स्थान पर है। मुंबई में 92 बिलेनियर रहते हैं। (Indian Express)
-
4- चीन की राजधानी बीजिंग में 91 अरबपति रहते हैं। (Pexels)
-
5- चीन का शंघाई शहर 5वें स्थान पर है। यहां पर 87 बिलेनियर रहते हैं। (Pexels)
-
6- छठवें स्थान पर भी चीन का ही एक शहर शेन्जेन है जहां पर 84 अरबपति लोग रहते हैं। (Pexels)
-
7- हॉन्ग कॉन्ग में 65 बिलेनियर रहते हैं। इसके साथ ही ये दुनिया का वो सातवां शहर है जहां पर सबसे ज्यादा अरबपति लोग रहते हैं। (Pexels)
-
8- रूस की राजधानी मॉस्को आठवें नंबर है। यहां पर 59 बिलेनियर रहते हैं। (Pexels)
-
9- भारत की राजधानी दिल्ली दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में 9वें स्थान पर है। यहां पर 57 बिलेनियर रहते हैं। (Pexels)
-
10- अमेरिका का शहर सैन फ्रांसिस्को दुनिया का वो 10वां शहर है जहां पर सबसे ज्यादा अरबपति लोग रहते हैं। इस शहर में 52 बिलेनियर रहते हैं। (Pexels)