-
मशहूर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी जल्द ही आपको राजनीति में नजर आ सकती है। काम्या ने हाल ही में राजनीति में जाने की इच्छा जताई है। काम्या राजनीति में जाकर महिला उत्पीड़न के खिलाफ काम करना चाहती हैं। काम्या कई सारे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। वो ज्यादातर सीरियल्स में निगेटिव किरदार में नजर आती हैं। इस समय काम्या कलर्स के शो शक्ति अस्तित्व एक पहचान में नजर आती हैं। काम्या 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो कॉमेडी सर्कस में भी काम कर चुकी हैं। (सभी पिक्चर्स- इंस्टाग्राम)
काम्या का राजनीति में आने पर कहना है कि कहा, "मैं राजनीति में आना चाहती हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि राजनीति करियर का कोई बुरा विकल्प नहीं है। यह सबसे चुनौतीपूर्ण और मेहनती करियर विकल्पों में से एक है, जो न केवल ताकत, बल्कि व्यक्तित्व का भी परीक्षण करता है।" -
उनका कहना है कि मैं महिलाओं के साथ उत्पीड़न खत्म करना चाहती हूं। महिलाएं अधिक जीवन जीने के लिए जन्म लेती हैं। मैं अपने परिवार, समाज या किसी को भी इसका शिकार होते देखना नहीं चाहती। उन्हें बिना डर के जीवन जीना चाहिए।
-
काम्या का अपने पति के साथ तलाक हो चुका है। उनकी एक बेटी हैं। उनका कहना है कि वह महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हैं। उनका कहना है कि अगर वह राजनीति में शामिल होती हैं तो सबसे पहले वह माहौल महिला अनुकूल बनाएंगी। इन दिनों वह 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही हैं।
-
काम्या पंजाबी का नाम बिग बॉस 10 विनर मनवीर गुर्जर के साथ जुड़ चुका है।
-
इससे पहली टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी भी राजनीति का रुख कर चुकी हैं। स्मृति राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। इस समय स्मृति कैबिनेट मंत्री हैं। अगर काम्या राजनीति में जाती हैं तो देखना होगा कि क्या वो स्मृति जैसी सफलता प्राप्त कर पाती हैं।
-
पिछले साल टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के आत्महत्या केस में भी काम्या ने अपनी बात मीडिया में रखी थी। प्रत्युषा काम्या की अच्छी दोस्त थी।
