-

रामायण में राम की सीता बन देश विदेश में लोकप्रियता हासिल कर चुकीं अभिनेत्री दीपिका चिखालिया 29 अप्रैल को 54 साल की हो चुकी हैं। लॉकडाउन के चलते दीपिका ने अपना जन्मदिन घर पर ही परिवार के बीच सेलिब्रेट किया। दूरदर्शन पर रामानंद सागर के रामायण के पुनः प्रसारण से इन दिनों दीपिका काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। यही वजह है कि उनकी फैंस फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है। आज कल वह सोशल मीडिया पर भी पहले से ज्यादा एक्टिव रहने लगी हैं। बहरहाल, आज हम आपको दीपिका की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा रहा सिल्वर स्क्रीन की फेमस सीता का अब तक का सफर।
-
दीपिका ने जब रामायण साइन की थी तब उनकी उम्र महज 15 से 16 साल थी। इस उम्र में भी उन्होंने अपने अभिनय का ऐसा लोहा मनवाया कि लोग उन्हें सचमुच की देवी सीता समझने लगे हैं। वह जहां भी जाती थी लोग उनके आगे नतमस्तक हो जाते थे।
-
दीपिका चिखालिया के बारे में यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने रामायण से पहले कई बीग्रेड फिल्मों में भी काम किया।
दीपिका ने 'भगवान दादा', 'रात के अंधेरे में', 'खुदाई', 'सुन मेरी लैला', 'चीख', 'आशा ओ भालोबाशा' और 'नांगल' जैसे फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में उन्होंने बोल्ड सीन्स दिए थे। -
दीपिका का जन्म 29 अप्रेल, 1965 को हुआ था। दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपनी जिंदगी में रियल लाइफ हीरो कैसे मिला। उन्होंने बताया कि मेरी अरेंज्ड मैरिज हुई है। मेरे हैसबैंड हेमंत टोपीवाला के रिलेटिव की हमारी फैमिली में शादी हुई है। मेरी मां उनकी फैमिली से संतुष्ट थी कि यह परिवार एक सभ्य परिवार है। उनकी एक कॉस्मेटिक कंपनी है। कुल मिलाकर वे शादी से पहले वे एक पब्लिक फीगर थे।
मैं उनसे मेरे इलेक्शन कैंपेन के दौरान कई बार मिल चुकी थी। जब मैं एक दिन पहले दिन उनसे मिली तो दूसरे दिन मेरा जन्मदिन था और उसी दिन हमारी सगाई हो गई। इस तरह टीवी की सीता के राम की तलाश पूरी हुई। दीपिका बीजेपी की सांसद भी रह चुकी हैं। उन्होंने 1991 में बीजेपी के टिकट पर वड़ोदरा से चुनाव लड़ा, और जीतकर संसद पहुंची थीं। दीपिका ने 1994 के बाद फ़िल्मों से लम्बा ब्रेक ले लिया था। -
दीपिका काफी लंबे समय से अभिनय से दूर हैं।