-
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने एक साथ कुछ फिल्में तो की हैं, मगर बाद में उनके बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। बाद में ये अनबन इस हद तक पहुंच गई कि उन्होंने साथ काम करने से भी इंकार कर दिया। चलिए जानते हैं ऐसे कौन से सेलेब्स हैं जिन्होंने लड़ाइयों या अनबन के बाद कभी स्क्रीन-शेयर नहीं किया।
-
Kareena Kapoor Khan and Bipasha Basu
करीना कपूर और बिपाशा बसु की कैट फाइट चर्चा में रही है। ये दोनों एक्ट्रेस एक साथ फिल्म ‘अजनबी’ में दिखीं थीं। मगर इसके बाद दोनों किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आईं। खबरों के मुताबिक करीना ने इस फिल्म के दैरान बिपाशा को चांटा मार दिया था और काली बिल्ली भी कहा था। -
Deepika Padukone and Vicky Kaushal
फिल्म पदमावत में रतन सिंह का रोल विक्की कौशल को भी ऑफर हुई थी। मगर दीपिका ने इसके लिए मना कर दिया था। क्योंकि विक्की उस दौरान बड़े स्टार नहीं थे और दीपिका बड़े एक्टर के साथ काम करना चाहती थीं। -
Priyanka Chopra and Shah Rukh Khan
डॉन, बिल्लू बारबर और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में साथ काम करने के बाद शाहरुख और प्रियंका एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर नहीं आए। दरअसल, एक समय ऐसा भी आया था जब दोनों की नजदीकियां चर्चा का विषय बन गई थीं। कहा तो यह भी जाता है कि दोनों के रिलेशन में रहने की खबर मिलने के बाद गौरी खान घर छोड़ कर चली गई थीं। अपने रिश्ते को बचाने के लिए फिर शाहरुख खान ने प्रियंका से दूरी बना ली। -
Ranbir Kapoor and Sonakshi Sinha
रणबीर को एक फिल्म ऑफर हुई थी जहां सोनाक्षी के अपोजिट उन्हें काम करना था, लेकिन उन्होंने ये कहकर मना कर दिया था कि सोनाक्षी उनसे ज्यादा बड़ी लगती हैं और वो दोनों एक साथ अच्छे नहीं लगेंगे। इसके बाद दोनों ही एक साथ कभी नहीं दिखे। -
Aishwarya Rai Bachchan and Salman Khan
सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने ब्रेकअप के बाद से एक दूसरे के साथ कभी काम नहीं किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ‘बाजीराव मस्तानी’ में सलमान खान और ऐश्वर्या राय को लेना चाहते थे, लकिन उन लोगों ने मना कर दिया। -
Karishma Kapoor and Abhishek Bachchan
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर रिलेशन में रह चुके हैं। दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच चुका था, मगर अचानक उनका यह रिश्ता टूट गया। रिश्ता टूटने का नतीजा यह रहा कि दोनों ने दोबारा कभी स्क्रीन शेयर नहीं की। -
Bipasha Basu and John Abraham
10 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जॉन अब्राहम और बिपाशा अलग हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों ने एक दूसरे के साथ काम करने को लेकर भी मना कर दिया।
