-
फिल्म इंडस्ट्री में बाबा के नाम से मशहूर स्टार एक्टर्स में से एक संजय दत्त बिजनेस से भी मोटी कमाई करते हैं। संजय दत्त दुनिया के उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जिनकी अपनी खुद की व्हिस्की ब्रांड है। इससे अभिनेता मोटी कमाई करते हैं। (Photo: Sanjay Dutt/Insta)
-
संजय दत्त के इस स्कॉच व्हिस्की ब्रांड का नाम ग्लेनवॉक है जिसके अभिनेता ब्रांड पार्टनर हैं। भारत में इसका आयात और बिक्री करने वाली कंपनी कार्टेल ब्रदर्स है। (Photo: Indian Express)
-
भारत में ग्लेनवॉक की अच्छी डिमांड है। इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये व्हिस्की कहां बनती है और इसकी कीमत कितनी है। आइए जानते हैं. (Photo: Sanjay Dutt/Insta)
-
किस देश में बनती है ग्लेनवॉक?
ग्लेनवॉक स्कॉच व्हिस्की का उत्पादन स्कॉटलैंड में किया जाता है इसके साथ ही यहीं पर इसकी पैकिंग भी होती है। (Photo: Pexels) दुनिया में सबसे अधिक शराब किस देश के लोग पीते हैं, भारतीय हर साल कितना गटक जाते हैं? -
भारत में इसे बेचने वाली कंपनी कार्टेल ब्रदर्स है जिसके फाउंडर मोक्ष सानी, जितिन मेरानी, रोहन निहलानी, मनीष सानी और नीरज सिंह हैं। (Photo: The Glenwalk Scotch Whisky/ Insta)
-
एक साल में बेच दी इतनी बोतलें
ग्लेनवॉक स्कॉच व्हिस्की को संजय दत्त ने साल 2023 में लॉन्च किया था। कुछ समय पहले ग्लेनवॉक स्कॉच व्हिस्की के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया था जिसमें बताया गया कि सिर्फ 6 महीने में इसकी 6 लाख बोतलें बेची गई। (Photo: Pexels) -
भारत के अलावा ग्लेनवॉक स्कॉच व्हिस्की दुबई में भी बेची जाती है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में ये स्कॉच दुनिया के करीब 50 देशों में भी लॉन्च होने वाली है। (Photo: Pexels) रेस्टोरेंट शराब के साथ फ्री में क्यों देते हैं मूंगफली, आप भी नहीं जानते होंगे वजह
-
कीमत
ग्लेनवॉक स्कॉच व्हिस्की की कीमत की बात करें तो ये भारत में 1550 से लेकर 1600 रुपये तक में बेची जाती है। (Photo: Pexels) -
नोट: शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है। जनसत्ता किसी भी तरह के शराब और अन्य नशीले पदार्थों को प्रमोट नहीं करता है। (Photo Pexels)
