-
हिंदी सिनेमा के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके जानें से पूरा हिंदी सिनेमा और सिनेप्रेमियों के बीच शोक का माहौल है। अभिनेता की काफी समय से तबीयत खराब चल रही है जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। (Photo: Indian Express)
-
कुछ तस्वीरें सामने आ रही है जिसमें आमिर खान से लेकर कई अन्य फिल्मी सितारे श्मशान घाट पहुंचते नजर आए। वहीं, करण जौहर ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी है। (Photo: karan johar/Insta)
-
धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दी हैं। धर्मेंद्र का पंजाब से ही नहीं बल्कि राजस्थान से भी एक गहरा नाता है। आइए जानते हैं उनके जिंदगी से जुड़े इस किस्से के बारे में: (Photo: Indian Express)
-
कैसे हुई राजनीति में एंट्री
हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र ने अपने शानदार फिल्मी करियर के साथ-साथ राजनीति में भी किस्मत आजमाई थी। हालांकि, राजनीति में वह ज्यादा सफल नहीं रहे। साल 2004 में अभिनेता ने भारतीय जनता पार्टी के स्विंग इंडिया अभियान से प्रेरित होकर राजनीति में एंट्री की थी। इस दौरान उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। (Photo: Indian Express) -
किसे हराया था?
इसी मुलाकात के बाद माना जाता है कि राजनीति में उन्होंने आने का मन बना लिया था। इसके बाद भाजपा ने उन्होंने राजस्थान के बीकानेर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। चुनाव में धर्मेंद्र ने कांग्रेस के प्रत्याशी रामेश्वर लाल डूडी को लगभग 60 हजार वोटों के बड़े फासले से हराया था। (Photo: Indian Express) -
रास नहीं आई राजनीति
हालांकि, धर्मेंद्र को राजनीति ज्यादा रास नहीं आई। अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने बहुत ही कम बार संसद में हाजिरी लगाई। वहीं, बीकानेर के लोगों का आरोप था कि उनके सांसद धर्मेंद्र न तो क्षेत्र में ज्यादा आते थे और न ही जनता से जुड़ा रखते थे। वे ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग या अपने फार्म हाउस में बिताते थे। (Photo: Indian Express) -
कब लिया राजनीति से संन्यास
हालांकि, धर्मेंद्र के समर्थक हमेशा कहते रहे कि अभिनेता ने बीकानेर के लिए पर्दे के पीछे से काफी काम किया। साल 2009 में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद अभिनेता ने राजनीति से संन्यास ले लिया था। (Photo: Indian Express) -
अपनी राजनीति पर क्या बोले थे धर्मेंद्र
सनी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया कि धर्मेंद्र को राजनीति पसंद नहीं थी और वे इसका अफसोस भी करते थे। वहीं, धर्मेंद्र ने भी एक बार कहा था कि काम मैं करता था, क्रेडिट कोई और ले जाता था। शायद वो जगह मेरे लिए नहीं थी। (Photo: Indian Express) -
आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र के आखिरी फिल्म की बात करें तो वह इक्कीस है जो अगले महीने रिलीज हो रही है। इसका फर्स्ट लुक भी जारी किया जा चुका है जिसमें एक्टर ने अपनी आवाज दी है। अभिनेता ने ब्रिगेडियर एम.एल खेत्रपाल की भूमिका निभाई है। (Photo: @maddockfilms/Insta) किस बात से डरते हैं बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र, दूर जाने का सताता है डर