-
भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस रूपा मिश्रा (Rupa Mishra) इन दिनों बैक टू बैक कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। निरहुआ की ‘आर्मी’ फेम एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्म ‘एक प्यार ऐसा भी’ में नजर आने वाली हैं। इसे लेकर वो काफी चर्चा में हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
-
भोजपुरी एक्ट्रेस रूपा मिश्रा रियल लाइफ में बेहद खूबसूरत हैं। वो खुद से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स और अदाओं की वजह से कम समय में ही सभी की चहेती बन गई हैं।
-
रूपा मिश्रा को पॉपुलैरिटी निरहुआ की फिल्म ‘आर्मी’ से खूब मिली है। इसके बाद अब वो मनोज पांडे के साथ फिल्म ‘एक प्यार ऐसा भी’ में नजर आने वाली हैं। ये वही मनोज पांडे हैं, जो भोजपुरी की हिट फिल्म ‘लहरिया लूटा ए राजा जी’ में नजर आए थे। अब वो लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं।
-
‘एक प्यार ऐसा भी’ की शूटिंग झारखंड में चल रही है। बताया जा रहा है कि इसमें 80 के दशक की झलक देखने के लिए मिलने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्म ‘तेजस्वी यादव आईपीएस’, ‘मझधार’ और ‘गंगा जमुना सरस्वती’ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।
-
आपको बता दें कि रूपा मिश्रा, रवि किशन, मनोज तिवारी और पवन सिंह जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। उनकी एक्टिंग और अदाओं को काफी पसंद किया जाता रहा है।
-
इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी एक फोटो को भी लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उनकी भोजपुरी के खतरनाक विलेन माने जाने वाले एक्टर अवधेश मिश्रा के साथ तस्वीर सामने आई थी, जिसमें दोनों वेडिंग लुक में दिखे थे। लेकिन ये मामला रियल का नहीं बल्कि रील का था।
-
अवधेश मिश्रा और रूपा मिश्रा ने साथ में फिल्म ‘मजधार’ (Majdhar) में काम किया था। इसमें विक्रांत सिंह राजपूत ने लीड रोल में थे।
-
Photos- Rupa Mishra Facebook
