-
एग्जिट पोल के रुझान सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ गया है। नतीजे आने से पहले BJP कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से जश्न की तैयारी में जुट गए हैं। (PTI Photo)
-
सातवें चरण का मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। सभी को अब 4 जून का इंतजार है। (ANI Photo)
-
लेकिन उससे पहले BJP कार्यकर्ता मिठाइयों का इंतजाम करने में जुट गए हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने अभी से ही क्विंटल के क्विंटल मिठाइयों का ऑर्डर देना शुरू कर दिया है। (PTI Photo)
-
BJP के समर्थक मुंबई में गणेश भंडार में लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले पार्टी की जीत की उम्मीद करते हुए मिठाइयां पैक करते नजर आएं। (ANI Photo)
-
कई जगहों पर लोकसभा चुनाव के नतीजों की पूर्व संध्या पर BJP समर्थकों ने खुद मिठाइयां बनाई। (PTI Photo)
-
हावड़ा की एक मिठाई की दुकान पर राजनीतिक दलों के प्रतीक वाली मिठाइयां सजी हुई नजर आईं। (ANI Photo)
-
इन मिठाइयों में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह वाली मिठाइयां भी प्रदर्शित की गयी। (ANI Photo)
-
बता दें, BJP के अलावा I.N.D.I.A गठबंधन भी जीत की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस भी तैयारियों में पीछे नहीं है। BJP और कांग्रेस के सभी कार्यालय में जश्न की तैयारी की जा रही हैं। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: IPL जीतने के बाद KKR के चैंपियन वेंकटेश अय्यर ने की शादी, जानिए क्या करती हैं उनकी पत्नी)
