पुदुचेरी में कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन की जीत हुई है। दोनों ने मिलकर 30 में से 17 सीटों पर कब्जा कर लिया। इसमें से कांग्रेस ने अकेले 15 सीटे जीती। इस राज्य में भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
(लेटेस्ट टैली देखने के लिए क्लिक करें)
पुदुचेरी में वर्तमान में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस का शासन है। यहां पर भी डीएमके और कांग्रेस गठबंधन कर लड़ रहे हैं। वहीं ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस, एआईडीएमके और भाजपा अलग-अलग लड़ रहे हैं। यहां पर 16 मई को एक ही चरण में 30 सीटों पर वोट डाले गए।
सभी राज्यों के चुनाव नतीजे देखने के लिए क्लिक करें
पुदुचेरी में 2011 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से टूटकर ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस बनी। पहले ही चुनाव में इसने 16 सीटें जीती और सरकार बनाई। इस बार एग्जिट पोल्स में डीएमके और कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई गई है।
लाइव अपडेट
4 बजे: कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन ने 17 सीटों के साथ जीत हासिल की।
11 बजे: ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती।
कांग्रेस 9 पर आगे, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस 11 पर
कांग्रेस 8 पर आगे, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस 2 पर और जयललिता 3 पर
कांग्रेस 7 पर आगे, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस 1 और जयललिता 4 पर
कांग्रेस 4 पर आगे, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस 1 और जयललिता 4 पर
चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए क्लिक करें