कांग्रेस में अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर एक बार फिर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। कांग्रेस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। इस वक्त कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी कार्यभार संभाल रही हैं। अब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने जा रहा है।

28 अगस्त, रविवार को कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष और चुनाव की तारीखों पर चर्चा की गई। सोनिया गांधी ने वर्चुअली इस बैठक में शामिल हुईं। उनके साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद थे। सोशल मीडिया इस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

चंकी जैन नाम के यूजर ने लिखा कि सब खाना पूर्ति है। सब जानते हैं कि राहुल गांधी को ही सब वोट करेंगे, अगर नहीं किया तो पार्टी से बाहर चुनाव तो इसलिए हो रहे है कि कोई बोल न सके कि डायरेक्ट राहुल गांधी को अध्यक्ष बना दिया। देवेंद्र शर्मा नाम के यूजर ने लिखा कि राहुल गांधी प्रत्याशी होंगे अगले, राहुल गांधी ही अध्यक्ष बनेंगे, फिर वोटिंग किस काम की।

शहीद अख्तर नाम के यूजर ने लिखा कि हमें उम्मीद है कि कांग्रेस इस बार गांधी परिवार से किसी बाहरी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाएगी। यही पार्टी के लिए ठीक भी रहेगा। प्रिंस श्रीवास्तव नाम के यूजर ने लिखा कि ईवीएम से होगा तो कहीं मोदी जी न जीत जाए। वैसे कितना भी चुनाव करा लो जीतेंगे तो राहुल गांधी ही। अभिमन्यू नाम के यूजर ने लिखा कि राहुल गांधी के सामने कोई खड़ा ही नहीं होगा और इस तरह वो एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बन जायेंगे।

बता दें कि कांग्रेस ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि नए अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा। गौरतलब है कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर काफी समय से खींचतान चल रही है। एक पक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहा है तो दूसरी तरफ एक पक्ष ऐसा भी है जो गांधी परिवार से किसी बाहरी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने पर जोर दे रहा है।