अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक बार फिर से विवादित बयान के चलते वह सुर्खियों में हैं। दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने हैं , हम आपका शौचालय साफ करने के लिए बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं, हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, हम वो काम ईमानदारी से करेंगे। प्रज्ञा ठाकुर मध्य प्रदेश के सीहोर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थी।
यह हमारा पहले भी कहना था, आज भी कहना है और आगे भी कहना रहेगा। साध्वी प्रज्ञा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पीएम मोदी सफाई अभियान पर जोर दे रहे हैं और जागरूकता फैला रहे हैं। हाल ही में सांसद अनुराग ठाकुर और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने संसद परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का संदेश दिया था।
#WATCH BJP MP from Bhopal, Pragya Thakur in Sehore: Hum naali saaf karwane ke liye nahi bane hain. Hum aapka shauchalaya saaf karne ke liye bilkul nahi banaye gaye hain. Hum jis kaam ke liye banaye gaye hain, vo kaam hum imaandaari se karenge. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/VT4pcGKkYx
— ANI (@ANI) July 21, 2019
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब साध्वी प्रज्ञा ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ करार देकर विवादों को जन्म दे दिया था। हेमंत करकरे से लेकर नाथूराम गोडसे तक पर बयान तक प्रज्ञा ठाकुर पर जमकर बहस हुई थी। साध्वी के विवादित बयान पर पीएम मोदी ने प्रज्ञा ठाकुर को कभी नहीं माफ करने की भी बात कही थी।उन्होंने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था।