अभिनेत्री दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनके फोटो को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान ताऊते के दौरान उन्होंने मुंबई में भारी बारिश के बीच एक उखड़े हुए पेड़ के बगल में तस्वीरें खिंचवाई थी। जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
फोटो में अभिनेत्री मल्टी कलर की स्ट्रैप ड्रेस पहनी हुई है। वो टूटे पेड़ पर खड़ी होकर फोटोशूट करा रही है। उनके फोटो शूट को लेकर लोग भड़क गए लोगों ने कंमेंट किया कि आपको शर्म आनी चाहिए लोग तूफान में मर रहे हैं और आप एन्जॉय कर रही है। हालांकि अभिनेत्री ने कहा कि डांस पोस्ट पर भी लोग ऐसे बुरे कमेंट्स करते हैं। फोटो के साथ दीपिका ने एक कैप्शन लिखा था कि आप तूफान को शांत नहीं कर सकते हैं तो कोशिश मत करिए आप क्या कर सकते हैं अपने आप को शांत करें, प्रकृति और उसके उदास मूड को गले लगाओ।
View this post on Instagram
एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा कि मैं सकारात्मकता को फैलाना बंद नहीं करूंगी ये मेरी सलामती और खुशी के लिए हैं। मुझे उस चीज को लेकर कोई पछतावा नहीं है। मैं लोगों से जरूर कहूंगी कि बारिश में बाहर न निकले।
जहां में डांस कर रही थी वो मेरे घर का एरिया है। मैं बस पांच मिनट के लिए बाहर गयी थी। दीपिका ने कहा कि टूटे पेड़ के साथ फोटो खिंचाने से मैं असंवेदनशील नहीं हो जाती हूं। पांच साल पहले मैंने ही उस पेड़ को लगाया था। बारिश के कारण वो टूट गया।
[ie_dailymotion id=x81dbb2
बताते चलें कि चक्रवात ताउते का असर कई राज्यों में देखा गया। कुछ जगहों पर लोगों की मौत भी हो गयी। मुंबई में भी जोरदार बारिश हुई थी। जिससे जलभराव की स्थिति पैदा हो गयी थी। मुंबई में भी 6 लोगों की इस तूफान से मौत हो गयी।