भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से इस साल कई बड़े दिग्गज दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, एक के बाद एक आ रही बुरी खबरों से कलाकार भी सदमे में हैं। वहीं बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को फिर एक बड़ा झटका लगा है। पॉपुलर एक्टर-डायरेक्टर और आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन का 66 की उम्र में निधन हो गया है। आमिर रजा हुसैन का बीते दिन उनके दिल्ली वाले घर पर निधन हो गया। आमिर के निधन की खबर से फैंस सदमे में हैं। वे अपने पीछे पत्नी विराट तलवार और दो बेटों को छोड़ गए हैं।

आमिर रजा कौन थे

 डायरेक्टर आमिर रजा हुसैन का शनिवार को यहां निधन हो गया। वह लखनऊ में मुमताज हुसैन और कनीज मेहीदा के घर 6 जनवरी 1957 को एक कुलीन परिवार में जन्मे थे। हुसैन इकलौती संतान थे। इनके पैदा होने के बाद पेरेंट्स दिल्ली आ गए थे।

हालांकि बाद में इनका तलाक हो गया। हुसैन की परवरिश उनकी मां ने की। रजा ने मेयो कॉलेज अजमेर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उस दौरान ये कॉलेज प्लेज में हिस्सा लेते रहते थे। इतना ही नहीं, इन्होंने जॉय माइकल, बैरी जॉन और मार्कस मर्च जैसे डायरेक्टर्स के साथ काम भी किया था।

थिएटर में उनके योगदान के लिए उन्हें सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 1993 में इनकी विराट तलवार से शादी हुई थी। वह भी पेशे से एक एक्ट्रेस थीं। इनकी मुलाकात 1987 में हुई थी। वह लेडी श्री राम कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। शादी के बाद इनको दो बेटे हुए, जिनका नाम अनीज़ सुकैना और गुलाम अली अब्बास है।

रजा हुसैन का करियर

आमिर हुसैन रजा ने ‘बाहुबली’, ‘आरआरआर’ और अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ में अपनी क्रिएटिविटी दिखाई थी। हुसैन ने ‘द फिफ्टी डे वॉर’ में कारगिल की कहानी को इस तरह सुनाया जिसे आज तक कोई नहीं सुना पाया है। उन्होंने जीसस क्राइस्ट-सुपरस्टार और द लेजेंड ऑफ राम भी मंच पर पेश की थी। हुसैन दो फिल्मों में दिखाई दिए इनमें ‘किम’ (1984) में, रुडयार्ड किपलिंग के नॉवेल पर बेस्ड़ फिल्म जिसमें पीटर ओ’टोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी और शशांक घोष की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा, ‘खुबसूरत’ (2014), जिसमें सोनम कपूर और फवाद ने अभिनय किया था।