एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा कांग्रेस प्रवक्ता पर भड़क गए और उन्होंने कहा कि ये जो सूर्य है यह तो संघी नाम है। इसका असली नाम तो जेएपी है, जवाह अग्नि पिंड। उन्होंने तंज कसते हुए धरती का भी नाम कांग्रेस से जोड़ते हुए बताया। संबित पात्रा रणदीप सुरजेवाला के उस बयान पर जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि आत्मनिर्भर भारत का निर्माण तो नेहरू ने किया मोदी जी तो बस उस पर स्टीकर चिपका रहे हैं।
दरअसल, एंकर ने पूछा कि चीन की सेना अंदर घुस आई है इसलिए आप लोग नाम लेने से डरते हैं? इस पर जवाब देते हुए संबित पात्रा ने कहा, मैं दो भागों में जवाब देता हूं। इन्होंने कहा कि भारत में कुपोषण है, कोई फैक्ट्री नहीं है, लोगों के पास काम नहीं है, हम क्या कर रहे हैं। ये तो ऐसी बातें करते हैं जैसे 2014 के पहले सोने की भारतवर्ष थी। हर किसी के पास मर्सडिजी गाड़ी थी। सबके घर में टॉयलेट था सबके पास नौकरी थी। हजारों करोड़ों फैक्ट्रियां थी। हमने आकर सब छीन लिया। आपकी गाड़ी हमने छीन ली आपके टॉयलेट लेकर हम भाग गए। मतलब सबकुछ था हमने खराब कर दिया। एक तो इनका ये है, दूसरा ये है कि आज सुरजेवाला कह रहे थे कि जवाहर लाल नेहरू ने आत्मनिर्भर भारत बनाया है। मोदी जी तो केवल उस पर स्टीकर चिपका रहे हैं। नेहरू जी ने सबकुछ किया है।
इस पर संबित पात्रा ने आगे कहा कि, देखिए आज मैं कह रहा हूं, इनका बस चलेगा तो ये जो सूर्य है ना सूर्य… सूरज, सूरज का नाम तो हम संघियों ने दिया है। ये हम भक्तों ने सूर्य का नाम दिया है। असली में उसका नाम सूर्य नहीं है। उसका नाम है जैप जेएपी.. जवार अग्नि पिंड। वो सूर्य थोड़ी है सूर्य तो संघी बुलाते हैं। और ये धरती माता, धरा, पृथ्वी ये नाम भी संघियों ने और अंधभक्तों ने दिया है। इसका नाम अगर कांग्रेस की हिस्ट्री में देखा जाए। इसका नाम आईजीबीपी है। इंदिरा गांधी भू पिंड। याद रखिएगा। सब नेहरू और इंदिरा गांधी ने बनाया है।
इसके बाद संबित पात्रा ने कहा कि हम लोगों को मूर्ख बनाना बंद करें, आर्मी के अनुभवी लोग बैठे हैं वो बताएंगे कि भारत की सेना के पास क्या क्षमता है।