Delhi New CM Atishi Husband Name: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। वह शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी। आतिशी को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के करीब माना जाता है। आइए अब जानते हैं कि उनके पति कौन हैं और वह क्या करते हैं।

आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह हैं और वह एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं। वह लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। इतना ही नहीं उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से पढ़े हैं। इसके बाद वो सामाजिक कार्यों में जुट गए। प्रवीण कॉलेज के दिनों से ही सामाजिक काम करते रहे हैं। आतिशी और प्रवीण की मुलाकात दिल्ली में हुई।

आतिशी ने प्रवीण से की शादी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवीण और आतिशी दोनों का मकसद सामाजिक कार्य करना था। आतिशी ने प्रवीण के साथ में मिलकर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए एमपी में 2007 में एक कम्यून स्थापित किया। उनका मानना था कि ना केवल गांवों को मजबूत किया जाए बल्कि शिक्षा देना भी एक मकसद था। इसके बाद फिर दोनों करीब आए और बाद में शादी हो गई।

आखिर आतिशी को क्यों बनाया जा रहा मुख्यमंत्री, यहां जानिए 5 बड़ी वजह

प्रवीण ने लो प्रोफाइल में काम करना पसंद किया

दिल्ली की नई सीएम आतिशी के पति प्रवीण सिंह भी शुरुआत में आम आदमी पार्टी के साथ में जुड़े हुए थे और बाद में प्रवीण ने धीरे-धीरे लो प्रोफाइल में काम करना ज्यादा पसंद किया। वह अपने आप को इतना दूर रखते हैं कि उनकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भी फोटों नहीं मिलेगी।

आतिशी की राजनीति में एंट्री

आतिशी की राजनीतिक पारी की शुरुआत 2013 में आम आदमी पार्टी के साथ में हुई थी और पार्टी की नीति बनाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। 2015 में उन्होंने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जल सत्याग्रह में भी हिस्सा लिया और उसके बाद हुए विरोध प्रदर्शनों और कानूनी लड़ाई के दौरान आप नेता और कार्यकर्ता आलोक अग्रवाल को समर्थन दिया।

2019 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के गौतम गंभीर के खिलाफ मैदान में उतारा गया। इसमें वह 4.5 लाख से ज्यादा वोटों से हार गईं। 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आतिशी को दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी विधानसभा से टिकट दिया गया। उन्होंने बीजेपी के धर्मबीर सिंह को कम से कम 11,000 वोटों से करारी शिकस्त दी।