Who is Harsh Sanghvi Deputy CM Gujarat: गुजरात सरकार ने अपने नए मंत्रीमंडल का गठन कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम हर्ष संघवी का है। उनको भूपेंद्र पटेल सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। मंत्रीमंडल से इस्तीफे से पहले उनके पास गृह मंत्रालय का कार्यभार था। दरअसल बीती शाम को गुजरात सरकार के सभी मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया है। महज 40 साल के उम्र में संघवी राज्य के उपमुख्यमंत्री बन गए हैं।
शपथ लेने वाले 25 मंत्रियों की लिस्ट में 19 नए चेहरों को जगह दी गई है। जबकि बाकि बचे 6 चेहरे पुराने ही शामिल हैं। पुराने लिस्ट में हर्ष संघवी गुजरात सरकार में नंबर 2 के हिसाब से काम कर रहे थे। उस समय उनके पास गृह मंत्रालय समेत कई अन्य जिम्मेदारी थी। अब उनको मंत्रिमंडल गठन में राज्य का नया उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
27 साल की उम्र में ही बन गए थे विधायक
साल 2012 में गुजरात के सूरत जिले की माजुरा विधानसभा सीट से विधायक बने थे। जिस समय वो विधायक चुने गए उस दौरान उनकी उम्र महज 27 साल थी। जिसके वजह से उस कार्यकाल में वो सबसे कम उम्र के विधायक बनने वाले बने थे। जिसके बाद वो इस सीट से लगातार बीजेपी के टिकट पर विधायक बन रहे थे। उनको पहली बार साल 2021 में गुजरात सरकार में मंत्री बनाया गया था। जिसके बाद उनका कद दिन-प्रतिदिन बढ़ता चला गया।
मां सांसद-पिता MLC, बेटी को नीतीश कुमार ने दिया टिकट; नौकरी छोड़ राजनीति में हुई एंट्री
गुजरात के नए नवेले उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी महज 8वीं पास हैं। फिर भी पार्टी उनपर इतना भरोसा कर रही है। ये काफी गौर करने वाली बात है। वहीं हर्ष के राजनीतिक करियर की बात करें तो 15 साल की उम्र में ही उन्होंने बीजेपी युवा मोर्चा में सक्रियता बढ़ा ली थी। यही वजह थी कि बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने संघवी को अपनी कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था। जैन समुदाय से आने वाले संघवी पेशे से डायमंड व्यापारी हैं। उनके पिता रमेश भुरालाल संघवी का नाम डायमंड के बड़े व्यापारियों में आता है।