Delhi High Court News: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। 14 जनवरी को ही उनका नाम दिल्ली के अगले चीफ जस्टिस के तौर पर तय कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने बीती सात जनवरी को जस्टिस देवेंद्र उपाध्यायके नाम की अनुसंशा की थी।

जस्टिस देवेंद्र उपाध्याय अभी तक बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हैं, जिनका अब दिल्ली हाई कोर्ट ट्रांसफर हुआ है। फिलहाल विभू बाखरू दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दिल्ली हाई कोर्ट के जजों की संख्या की बात करें तो मौजूदा समय में दिल्ली हाई कोर्ट में 35 न्यायाधीश हैं और स्वीकृत क्षमता 60 की है।

आज की बड़ी खबरें

कौन है जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय/?

जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय के बारे में बात करें तो वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। 16 जून 1965 को जन्मे देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने लखनऊ के कॉल्विन तालुकेदार्स कालेज से डिग्री ली थी। इसके बाद उन्होंने साल 1991 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली थी।

दिल्ली चुनाव में BJP प्रत्याशी कर रहे CM योगी की रैली की मांग

पिता के चेंबर में वकील के तौर पर किया काम

इसके बाद वे अपने पिता आरए उपाध्याय के चेंबर में बतौर वकील काम करने लगे थे। देवेंद्र उपाध्याय ने लखनऊ बेंच में मुख्य रूप से सिविल और संवैधानिक पक्षों में प्रैक्टिस की थी। साल 2011 में उन्हें अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में प्रमोट किया गया था। इसके बाद 6 अगस्त 2013 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के रहे थे जज

जस्टिस उपाध्याय बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJ) के रूप में प्रमोट होने से पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज थे। चीफ जस्टिस आरडी धानुका के 30 मई को रिटायर होने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस का पद खाली था। इसके बाद न्यायमूर्ति नितिन जामदार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

दिल्ली से जुड़ी अन्य सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।