Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से लगातार 10वीं बार झंडा फहराने वाले देश के चौथे प्रधानमंत्री बन गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह ही अब तक 10 या 10 से अधिक बार लालकिले से देश को संबोधित कर चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी की ओर से सबसे अधिक बार ध्वजारोहण करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी से पहले मनमोहन सिंह भी लाल किले से 10 बार झंडा फहरा चुके हैं।
जवाहर लाल नेहरू ने कितनी बार किया झंडारोहण
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को पहली बार लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराया था। नेहरू ने सबसे अधिक 17 बार स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर राष्ट्र ध्वज फहराया है। जवाहर लाल नेहरू ने साल 1947 से 1963 तक लगातार लाल किले पर तिरंगा फहराया। नेहरू के बाद इंदिरा गांधी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में 16 बार तिरंगा फहराने का गौरव हासिल हुआ। इंदिरा गांधी ने साल 1966 से 1976 तक और फिर 1980 से 1984 तक लाल किले पर तिरंगा फहराने का गौरव प्राप्त हुआ।
नरेन्द्र मोदी गैर कांग्रेसी पहले पीएम जिसने 10 बार लाल किले पर फहराया तिरंगा
ऐसा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी की तरफ से पहले प्रधानमंत्री हैं जिसने लगातार 10 बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया है। साल 2014 में पहली बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने।उसके बाद से लगातार 10 बार वह लाल किले से तिरंगा फहरा चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी से पहले बीजेपी के तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने लाल किले की प्राचीर से 6 बार तिरंगा फहराया था। अटल बिहारी साल 1998 से लेकर 2003 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।
पीएम मोदी इस साल कितने मिनट तक दिया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2014 से लगातार लाल किले पर झंडारोहण करने के बाद देश को संबोधित करते आ रहे है। साल 2014 में पीएम मोदी ने 65 मिनट तक देश को संबोधित किया था। वहीं साल 2015 में मोदी ने 86 मिनट तक भाषण दिया। साल 2016 में सबसे अधिक समय तक पीएम भाषण दिए थे। इस साल नरेंद्र मोदी ने 94 मिनट तक देश को संबोधित किया। साल 2017 में पीएम मोदी ने 56 मिनट तक देश को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव से पहले साल 2018 में नरेंद्र मोदी 83 मिनट तक देश को संबोधित किया था। साल 2019 में लोकसभा चुनाव जितने के बाद नरेंद्र मोदी दूसरी बार पीएम चुनकर आए थे। अपने दूसरे कर्येकाल के शुरुआत में नरेंद्र मोदी ने लाल किला से देश को 92 मिनट तक संबोधित किये थे। वहीं कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में लाल किला से देश को 92 मिनट तक सम्बोधित किये थे। साल 2021 में 88 मिनट तक देश को संबोधन किए। वहीं पिछले साल 2022 में नरेंद्र मोदी ने 83 मिनट तक देश को संबोधन किया था। 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आखिरी झंडारोहण समारोह था। पीएम मोदी ने इस साल 90 मिनट तक देश को संबोधित किया है।