Priyanka Gandhi News: गुरुवार को प्रियंका गांधी ने लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ली। वह हाल में हुए लोकसभा उपचुनाव में वायनाड से चुनी गई हैं। प्रियंका गांधी की लोकसभा में एंट्री के साथ ही संसद में गांधी परिवार के सांसदों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। गांधी परिवार से इस समय सोनिया गांधी – राज्यसभा और राहुल गांधी – लोकसभा के सदस्य हैं।
सोनिया गांधी अप्रैल 2024 में राजस्थान से राज्यसभा की सांसद चुनी गई थीं जबकि उनके भाई राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा चुनाव सीट से चुनाव जीते थे। उन्होंने केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव जीता था लेकिन बाद में यह सीट खाली कर दी थी। प्रियंका गांधी इसी लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं।
इससे पहले भी नेहरू – गांधी परिवार के कई सदस्य संसद पहुंचे हैं। इनमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, विजय लक्ष्मी पंडित, उमा नहरू, इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी, श्याम कुमारी नेहरू, अरुण नेहरू, राजीव गांधी और संजय गांधी शामिल हैं। इनके अलावा संजय गांध की पत्नी मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी भी संसद के सदस्य रह चुके हैं।
संसद में किन परिवारों के ज्यादा सदस्य?
गांधी फैमिली के अलावा कई ऐसे परिवार हैं, जो मौजूदा समय में संसद के दोनों सदनों में से किसी एक के सदस्य हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम इस समय राज्यसभा सदस्य हैं जबकि उनके बेटे कार्ति चिदंबरम लोकसभा सांसद हैं।
क्यों यही साड़ी पहनकर पहली बार संसद पहुंची Priyanka Gandhi? बड़े गहरे हैं इसके मायने
इसी तरह कांग्रेस पार्टी के साथी दल डीएमके की नेता के कनिमोझी इस समय Thoothukudi लोकसभा सीट से सदस्य है। उनके रिश्तेदार दयानिधि मारन चेन्नई सेंट्रल लोकसभा सीट से सांसद हैं। दयानिधि मारन के पिता मुरासोली मारन डीएमके के फाउंडर एम. करुणानिधि के भतीजे थे।
इस समय यूपी के सैफई से संबंध रखने वाले यादव परिवार के संसद में कई सदस्य हैं। मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं जबकि उनकी पत्नी डिंपल मैनपुरी की सांसद हैं। मुलायम सिंह के दो छोटे भाइयों के बेटे धर्मेंद्र यादव (आजमगढ़ लोकसभा सीट) और आदित्य यादव (बदायूं लोकसभा सीट) भी संसद के सदस्य हैं। इनके अलावा मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई रामगोपाल यादव राज्यसभा सदस्य हैं और रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से सांसद हैं।
बात बिहार की करें यो यहां से पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद हैं। उनकी पत्नी रंजीत रंजन को कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजा है। संसद में इस समय सिंधिया परिवार के भी दो सदस्य हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से सांसद हैं। वसुंधरा के भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट से सांसद हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी सरकार में मंत्री भी हैं।
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा प्रभाव रखने वाले शरद पवार के परिवार से भी संसद में इस समय कई सांसद हैं। खुद शरद पवार इस समय राज्यसभा सांसद हैं जबकि उनके बेटी बारामती लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर आई हैं। शरद पवार से बगावत कर बीजेपी से हाथ मिलाने वाले एनसीपी नेता अजित पत्नी सुनेत्रा भी राज्यसभा की सांसद हैं। कर्नाटक के गौड़ा परिवार के भी मौजूदा संसद में दो सांसद हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा इस समय राज्यसभा सांसद हैं जबकि उनके बेटे और कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी मांडया लोकसभा सीट से सांसद हैं।