Life and Salary Of RBI Governor: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा होंगे। उनकी नियुक्ति को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। संजय मल्होत्रा 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राजस्व सचिव के रूप में कार्यरत हैं। 11 दिसंबर 2024 को संजय मल्होत्रा अपना पदभार ग्रहण करेंगे। आरबीआई गवर्नर का कार्यकाल 3 साल का होता है।

450 करोड़ के बंगले में रहते हैं RBI गवर्नर

आरबीआई के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को समाप्त हो रहा है। अब लोग यह जानने को इच्छुक है कि आरबीआई गवर्नर की सैलरी कितनी होती है और उन्हें क्या-क्या सुविधा मिलती हैं? बता दें कि आरबीआई गवर्नर को जो घर मिलता है वह मुंबई के मालाबार हिल्स में मिलता है। इस एरिया की गिनती पॉश इलाकों में होती है। इस बंगले में हर तरह की सुविधा होती हैं।

एक बार आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने यूट्यूबर राज शामानी को पॉडकास्ट में बताया था कि आरबीआई गवर्नर को जो बंगला मिलता है, उसकी कीमत करीब 450 करोड़ रुपये होती है। रघुराम राजन 2016 तक आरबीआई गवर्नर रहे थे।

आपके लोन की EMI नहीं होगी कम, लगातार 10वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 6.5% पर कायम

जानें आरबीआई गवर्नर की सैलरी

आरबीआई गवर्नर की जो सैलरी होती है, वह करीब 2.5 लाख रुपये होती है। इसके अलावा उन्हें घर के अलावा गाड़ी भी दी जाती है। गाड़ी के साथ ड्राइवर और हाउसहेल्प की भी सुविधा भी आरबीआई गवर्नर को मिलती है। बता दें कि आरबीआई गवर्नर की सैलरी प्रधानमंत्री की सैलरी से अधिक होती है।

आरबीआई में डिप्टी गवर्नर का भी पद होता है, जिन्हें 2 लाख 25 हजार रुपये की सैलरी मिलती है। वहीं आरबीआई के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर की सैलरी दो लाख सोलह हजार रुपये होती है।

संजय मल्होत्रा का करियर कैसा रहा?

आरबीआई के नियुक्त नए गवर्नर संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स की डिग्री ली। सरकारी सेवा में उनका कार्यकाल 33 साल का रहा। उन्होंने कई विभागों में उत्कृष्ट काम किया है। वित्तीय सेवाओं पर उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। पढ़ें कौन हैं संजय मल्होत्रा