Tahawwur Rana: मुंबई हमलों (26/11) के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर पूर्व एडीजी स्पेशल ऑपरेशन्स और मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त पीके जैन ने कहा कि अगर हम पाकिस्तान सरकार और उसके सहयोगियों के साथ बातचीत करते हैं, तो हम उसे न्यायिक प्रणाली का सामना करने के लिए यहां ला सकते हैं।

पीके जैन ने कहा कि तहव्वुर राणा जैसे व्यक्ति को जेल में रखना एक चुनौती है, क्योंकि जब भी ये लोग किसी विदेशी देश के सामने यह तर्क देते हैं कि हमें भारत में न्याय नहीं मिलेगा, तो वे कहते हैं कि भारतीय जेलों में उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा से समझौता हो जाएगा और भारतीय जेलों की हालत खराब है… इसलिए, सभी महत्वपूर्ण जेलों में ‘अंडा सेल’ की स्पेशल व्यवस्था की गई है।

जैन ने कहा कि कसाब के लिए भी यही किया गया, क्योंकि अगर ऐसा कोई व्यक्ति जेल में मारा जाता है या घायल होता है, तो यह पूरी दुनिया के सामने एक बात साबित होगी कि भारतीय जेलें सुरक्षित नहीं हैं। इससे भविष्य में ऐसे आरोपी को भारत वापस लाना हमारे लिए मुश्किल हो जाएगा। उसे भारत वापस लाना यह साबित करता है कि जो कोई भी भारत के खिलाफ आतंकवादी वारदातों को अंजाम देगा, हम उसे जहन्नुम से भी पकड़ लेंगे।

दो रेल इंफ्रा प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी, देश के इन राज्यों को मिलेगा फायदा; जानिए कितने करोड़ होंगे खर्च

उन्होंने कहा कि दूसरा, पाकिस्तान जैसा दुष्ट देश, जो दुनिया में आतंकवाद को पालता और बढ़ाता है, एक बार फिर बेनकाब होगा। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि एक आतंकवादी जिसे ISI का 1000% समर्थन प्राप्त है।

अंडा सेल क्या होती है?

किसी भी जेल का सबसे सुरक्षित हिस्सा अंडा सेल होती है। इस सेल का आकार अंडे की तरह होता है इसलिए इसे अंडा सेल नाम दिया गया है। इन सेल में आमतौर पर जेल में गंभीर अपराध में बंद खूंखार कैदियों को रखा जाता है। इन कोठरियों में बिजली नहीं होती है, कैदियों को अंधेरे में ही रखा जाता है। सुविधाओं के नाम पर कैदियों को सोने के लिए केवल एक बिस्तर दिया जाता है। कोठरी के बाहर इलेक्ट्रिक फेंसिंग होती है, अंदर और बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। इन कोठरियों को पूरी तरह से बॉम्बप्रूफ बनाया जाता है। मुंबई की सबसे बड़ी आर्थर रोड जेल में इस तरह की नौ सेल हैं।

यह भी पढ़ें-

China America Trade War: चीन ने अमेरिका पर टैरिफ बढ़ाकर 84% किया, 10 अप्रैल से लागू हो जाएंगी नई दरें

‘क्या हमें ढोकला खाना होगा और दिन में तीन बार जय श्रीराम बोलना होगा?’ CR पार्क में मछली विक्रेताओं को धमकाने के बाद महुआ मोइत्रा